मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, जो दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं. वह खेल के सभी प्रारूपों में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं. शमी घरेलू मुकाबलों में बंगाल के लिए खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग टीम का भी हिस्सा हैं. टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सनसनीखेज प्रदर्शन करने वाले शमी खेल के सबसे लंबे प्रारूप में 229 विकेट लेने वाले भारत के पांचवें तेज गेंदबाज हैं (Mohammed Shami Test Wickets).
मोहम्मद शमी का जन्म 3 सितंबर 1990 (Shami Date of Birth) को उत्तर प्रदेश राज्य के अमरोहा जिले के सहसपुर गांव में हुआ था. उनके किसान पिता तौसीफ अली (First Coach of Shami), जो अपने युवावस्था में खुद एक तेज गेंदबाज थे, शमी को पहली बार मुरादाबाद के मशहूर क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी के पास लेकर गए. यहां उनकी तकनीक में निखार आया और घरेलू क्रिकेट में उनकी ख्याति फैलने लगी.
उन्होंने 2010 में बंगाल के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया (Shami First Class Debut). भारत की अंतरराष्ट्रीय टीम तक पहुंचने के लिए उन्हें तीन साल तक इंतजार करना पड़ा. शमी ने टीम इंडिया के लिए पहला वनडे मैच 6 जनवरी 2013 को पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला (Shami ODI Debut). उन्होंने पहला टेस्ट मैच 6 से 8 नवंबर 2013 तक वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में खेला (Shami Test Debut) और उनका टी20 इंटरनेशनल डेब्यू 21 मार्च 2014 को पाकिस्तान के खिलाफ ढाका में हुआ (Shami T20I Debut).
मार्च 2018 में, शमी और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ उनकी पत्नी हसीन जहां (Shami Wife) ने घरेलू हिंसा और व्यभिचार का हवाला देते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी. शमी पर घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग में शामिल होने के आरोप लगाए गए थे (Domestic Violence Case against Shami). शमी ने सभी आरोपों का खंडन किया और इसे उनके खिलाफ एक साजिश बताया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आरोपों के परिणामस्वरूप शमी को उनकी राष्ट्रीय अनुबंध सूची से अलग कर दिया. बीसीसीआई ने इसकी जांच कराई और शमी को बेकसूर बताते हुए उनके राष्ट्रीय अनुबंध को बहाल कर दिया. उनको टीम इंडिया की वनडे वर्ल्ड कप 2023 टीम में शामिल किया गया है (Mohammed Shami World Cup 2023).
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @MdShami11 है. उनके फेसबुक पेज का नाम Mohammad Shami है. वह इंस्टग्राम पर mdshami.11 यूजरनेम से एक्टिव हैं.
29 अक्टूबर 2023 को लखनऊ में भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया था. वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत ने 229/8 रन बनाए. जवाब में मोहम्मद शमी ने 4 और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लेकर इंग्लैंड को 129 रन पर समेट दिया. भारत ने 100 रन से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपना अजेय अभियान जारी रखा.
टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने तेवरों से साफ कर दिया है कि उनका सफर अभी थमा नहीं है. 36 साल की उम्र में भी खुद की फिटनेस को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताने वाले शमी टीम इंडिया में सेलेक्शन नहीं होने पर दिल की बात कही है.
टीम इंडिया से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी ने कहा है कि वह आज भी अपनी फिटनेस के चरम पर हैं और भारतीय टीम में वापसी का लक्ष्य बरकरार है. न्यूजीलैंड दौरे के लिए चयन नहीं होने पर उन्होंने निराशा से इनकार किया और कहा कि उनका ध्यान घरेलू क्रिकेट, फिटनेस और अपनी स्किल बेहतर करने पर है.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिलने पर सवाल उठाए हैं। कैफ ने BCCI और चयनकर्ताओं से शमी को बाहर रखने की वजह स्पष्ट करने की मांग की
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया से पत्ता कटने के कुछ ही घंटों बाद जब मोहम्मद शमी रणजी ट्रॉफी मैच की प्लेइंग-11 से नदारद दिखे, तो क्रिकेट गलियारों में खलबली मच गई, हालांकि, बंगाल के कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने इन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए बड़ा खुलासा कर दिया है.
भारत को साल 2025 का चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जिताने में मोहम्मद शमी का अहम रोल रहा है. लेकिन इसके तुरंत बाद से ही उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और तब से लेकर अब तक वह लगातार भारतीय स्क्वाड से बाहर चल रहे हैं.
न्यूजीलैंड दौरे से पहले दो बड़े सवाल हैं. क्या ऋषभ पंत और प्रसिद्ध कृष्णा समय रहते फिटनेस हासिल कर पाएंगे, साथ ही मोहम्मद शमी को टीम से बाहर रखने के पीछे चयनकर्ताओं की क्या रणनीति है? शमी को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जवाब सामने नहीं आया है.
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान हो गया है. वनडे सीरीज के पहले तीन मैच में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे, जबकि आखिरी दो मुकाबलों में श्रेयस अय्यर को कमान सौंपी गई है.
भुवनेश्वर के बाद अब मोहम्मद शमी की भी टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है. मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी का आगाज शानदार अंदाज में किया है. एमएसके प्रसाद ने शमी को टीम में लेने की वकालत करते हुए कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया है.
भुवनेश्वर कुमार की वापसी के बाद अब मोहम्मद शमी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. अब देखना होगा कि रणजी ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन चयनकर्ताओं का ध्यान खींच पाता है या नहीं. फिलहाल, मोहम्मद शमी की गेंदबाजी और उनका बयान दोनों ही चर्चा का विषय बन गए हैं.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद जताई है। रैना ने भुवनेश्वर कुमार का उदाहरण देते हुए कहा कि 36 साल की उम्र में उनकी वापसी अनुशासन और फिटनेस की अहमियत दिखाती है।
मोहम्मद शमी की वापसी पर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. लेकिन सुरेश रैना के बयान ने इस चर्चा को जरूर हवा दी है कि भारतीय टीम को जल्द एक और अनुभवी तेज गेंदबाज की सेवाएं मिल सकती हैं.
मोहम्मद शमी घरेलू क्रिकेट में एक बार फिर अपना दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे. रणजी ट्रॉफी में वह बंगाल की टीम का हिस्सा हैं. लेकिन रणजी से पहले एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी को लेकर उन्होंने कुछ बातों का जिक्र किया है.
चार साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टी20 टीम में वापसी के बीच मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया में चयन नहीं होने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. शमी ने कहा कि भुवी को खेलने का मौका मिला, यह अच्छी बात है, लेकिन उनके चयन से उनका कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने दावा किया कि वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी फिटनेस साबित कर चुके हैं. इसके बावजूद मौका नहीं मिलने पर उन्होंने चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन पर तंज कसा.
मोहम्मद शमी अपनी धारदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों के लिए मुसीबत खड़ी करने के लिए तैयार हैं. मोहम्मद शमी को रणजी ट्रॉफी के लिए बंगाल की टीम में शामिल किया गया है. शमी की कोशिश दमदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींचने की होगी.
भारतीय टीम 22 सितंबर को जापान के खिलाफ टी20 मैच खेलने वाली है. इसके बाद टीम एशियन गेम्स में अपना दमखम दिखाती हुई नजर आएगी. दूसरी तरफ भारतीय वनडे टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है.
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब खेल के मैदान के बाद जल्द ही राजनीति के मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं. हाल ही में राष्ट्रीय लोक दल यानी आरएलडी (RLD) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के साथ मोहम्मद शमी की एक मुलाकात की तस्वीर सामने आई है, जिसके बाद से ही उत्तर प्रदेश की सियासत में चर्चाएं बेहद तेज हो गई हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद शमी उत्तर प्रदेश की अमरोहा सदर विधानसभा सीट से खुद या फिर अपने भाई को चुनाव लड़ाने की योजना बना रहे हैं.
मोहम्मद शमी जयंत चौधरी से क्यों मिलने पहुंचे थे? RLD ने मुलाकात की वजह बताई है. इसके बाद शमी के राजनीति में आने को लेकर अटकलें शुरू हुई थीं.
2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले क्रिकेटर मोहम्मद शमी और जयंत चौधरी की मुलाकात ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है. कयास लगाए जा रहे हैं कि शमी खुद या अपने भाई को अमरोहा सीट से आरएलडी के टिकट पर मैदान में उतार सकते हैं.
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में रवींद्र जडेजा की वापसी हुई, जबकि आकिब नबी और नमन धीर को पहली बार मौका मिला. लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी फिर बाहर रह गए. जडेजा के लिए बदला फैसला और शमी की लगातार अनदेखी ने चयनकर्ताओं की रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
लखनऊ में रणजी क्रिकेटर मोहम्मद कैफ के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर रेप का केस दर्ज हुआ है. महिला ने शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में दूरी बनाने का आरोप लगाया है. कैफ के भाई मोहम्मद हसीब पर धमकी देने का केस दर्ज हुआ है.