भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मैच आज (9 जुलाई) ब्रिस्टल में है. भारत के लिए आज का मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि आज हार मिलती है तो इंग्लैंड की टीम 3-0 से सीरीज जीत जाएगी, इसके बाद चौथा मुकाबला महज औपचारिकता भरा होगा. भारतीय टीम पहले ही आयरलैंड से टी20 मैचों की सीरीज 0-2 से हार चुकी है.
इस मुकाबले की अपडेट और लाइव स्कोरकार्ड को लगातार अपडेट कर रहे हैं, ऐसे में इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.
ब्रिस्टल का यह टी20 मुकाबला हेड कोच गौतम गंभीर और नवनियुक्त टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए बेहद अहम है. वहीं बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी से भी इस मुकाबले में धमाके की उम्मीद रहेगी, जिनके बल्ले से 14 और 13 रन हैं. वहीं भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव संभव है.
चौथे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और प्रिंस यादव.
चौथे टी20 में इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग.
भारत का स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और सूर्यांश शेडगे.
इंग्लैंड का स्क्वॉड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टोंग, सोनी बेकर, रेहान अहमद, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद और ल्यूक वुड.
भारत का इंग्लैंड दौरा (टी20)
• 1 जुलाई: पहला टी20, चेस्टर ले स्ट्रीट
• 4 जुलाई: दूसरा टी20, मैनचेस्टर
• 7 जुलाई: तीसरा टी20, नॉटिंघम
• 9 जुलाई: चौथा टी20, ब्रिस्टल
• 11 जुलाई: पांचवां टी20, साउथम्प्टन