गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला खेला जा रहा है. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां टॉस जीतकर गुजरात ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. ये मैच जहां मुंबई के लिए करो या मरो जैसा है. वहीं, गुजरात अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी. मुंबई की बल्लेबाजी जारी है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने और पल-पल की अपडेट के लिए आप इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें...
ऐसे चल रही है मुंबई की बैटिंग
पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई की शुरुआत इस मुकाबले में भी फ्लॉप रही. पिछले मैच के शतकवीर क्विंटन डिकॉक 13 रन बनाकर आउट हो गए. डेब्यू कर रहे दानिश भी 2 रन ही बना सके. वहीं, सूर्यकुमार यादव एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल सके और केवल 15 रन बना सके. लेकिन इसके बाद तिलक वर्मा और नमन धीर ने पारी को संभाला और दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई.
लेकिन 13वें ओवर में मुंबई को चौथा झटका लगा जब नमन धीर 45 रन बनाकर आउट हो गए. नमन ने अपनी पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया.
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): दानिश मालेवार, क्विंटन डिकॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर.
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्द कृष्णा, अशोक शर्मा.
मुंबई के लिए IPL 2026 किसी बुरे सपने से कम नहीं लग रहा. मिडिल ऑर्डर का फ्लॉप होना, गेंदबाजों का असर खोना और खराब फील्डिंग ने टीम को पॉइंट्स टेबल के सबसे नीचे ला खड़ा किया है.
टीम भले खुले तौर पर न माने, लेकिन ड्रेसिंग रूम में दबाव साफ दिख रहा है. 5 मैचों में सिर्फ 1 जीत के साथ MI के लिए अब हर मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा है.
वहीं, गुजरात लगातार तीन जीत के साथ शानदार फॉर्म में है और इस मैदान में MI के खिलाफ उनका रिकॉर्ड 4-0 का है. इसके बावजूद GT के सहायक कोच Parthiv Patel ने साफ कहा कि मुंबई को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि यह टीम वापसी करना जानती है.