scorecardresearch
 

सुपर संडे पर फैन्स को मिलेगा डबल डोज... पहले बांग्लादेश, फिर साउथ अफ्रीका को सबक सिखाएगी टीम इंडिया

सुपर संडे को भारतीय क्रिकेट फैन्स को डबल रोमांच मिलेगा. पहले एशिया कप राइजिंग स्टार्स के फाइनल में भारतीय महिला टीम बांग्लादेश से भिड़ेगी, फिर टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पुरुष टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा. दोनों मैचों में भारत से जीत की बड़ी उम्मीदें हैं.

Advertisement
X
संडे को भारतीय टीम के दो महामुकाबले (Photo: ITG)
संडे को भारतीय टीम के दो महामुकाबले (Photo: ITG)

क्रिकेट फैन्स के लिए संडे सच में सुपर होने वाला है. एक ही दिन में टीम इंडिया दो बड़े मुकाबलों में मैदान पर उतर रही है. पहले एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय महिला टीम बांग्लादेश से भिड़ेगी, और उसके बाद टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय पुरुष टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा.

यानी दिन की शुरुआत महिला टीम के खिताबी मुकाबले से होगी और शाम को नजरें टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले पर टिकी रहेंगी.

पहले बांग्लादेश से खिताबी जंग

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के फाइनल में भारत और बांग्लादेश की महिला टीमें आमने-सामने होंगी. पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने संतुलित प्रदर्शन किया है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में टीम ने मजबूती दिखाई है, जिसके दम पर वह फाइनल तक पहुंची है.

बांग्लादेश की टीम भी कम नहीं आंकी जा सकती. उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में वह हमेशा चुनौती पेश करती है. ऐसे में फाइनल मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है. भारतीय महिला टीम की कोशिश होगी कि वह दबाव के इस मुकाबले में संयम बनाए रखे और ट्रॉफी अपने नाम करे.

दोनों टीमों के इस टूर्नामेंट के सफर पर अगर नजर डालें तो बांग्लादेश ने अपने 3 में से 3 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई है. वहीं, भारत ने 3 में से 2 मैच जीते हैं और फाइनल में उसे जगह मिली है. 

Advertisement

भारत और बांग्लादेश के बीच ये फाइनल मैच बैंकॉक में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा.

शाम को साउथ अफ्रीका से सुपर-8 की टक्कर

महिला टीम के बाद बारी होगी पुरुष टीम की. टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा.

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा की वर्ल्ड कप से छुट्टी तय? कप्तान सूर्या ने सुपर-8 से पहले बताया गेम प्लान

कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम अब तक टूर्नामेंट में शानदार लय में दिखी है. ग्रुप स्टेज में टीम ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में जगह बनाई.

दक्षिण अफ्रीका की टीम भी संतुलित है और बड़े मैचों में कड़ी टक्कर देने के लिए जानी जाती है. ऐसे में यह मुकाबला सेमीफाइनल की राह तय करने में अहम साबित हो सकता है.

भारतीय बल्लेबाजी क्रम से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी, जबकि गेंदबाजों को मध्य ओवरों में नियंत्रण बनाकर रखना होगा. टीम मैनेजमेंट संतुलित संयोजन के साथ मैदान पर उतरने की तैयारी में है. मुकाबला अहमदाबाद में शाम 7 बजे से शुरू होगा.

यह भी पढ़ें: India vs Pakistan, Asia Cup Rising Stars Highlights: भारत की बेटियों के आगे पाकिस्तानी टीम बेबस, एशिया कप राइजिंग स्टार्स में मिली करारी शिकस्त

Advertisement

डबल जीत की उम्मीद

एक ही दिन में दो बड़े मुकाबले होने से क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है. अगर भारतीय महिला टीम बांग्लादेश को हराकर खिताब जीतती है और पुरुष टीम दक्षिण अफ्रीका को सुपर-8 में मात देती है, तो यह “सुपर संडे” यादगार बन सकता है.

फैन्स की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या टीम इंडिया दोनों मोर्चों पर जीत दर्ज कर डबल डोज दे पाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement