एशियाई क्रिकेट परिषद एशिया कप (The Asian Cricket Council Asia Cup) पुरुषों का एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट है. एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. 9 सितंबर से शुरू हो रहे इस इंटरनेशनल टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपा गया है वहीं शुभमन गिल को उप कप्तान बनाया गया है. टीम इंडिया एशिया कप की डिफेंडिंग चैंपियन है. 2023 में खिताब अपने नाम किया था (Asia Cup 2025).
एशियाई देशों के बीच सद्भावना को बढ़ावा देने के लिए एशियाई क्रिकेट परिषद की स्थापना 1983 में की गई थी (Foundation of Asian Cricket Council Asia Cup).
यह मूल रूप से हर दो साल में आयोजित किया जाता है लेकिन COVID-19 महामारी के कारण, 2020 एशिया कप को स्थगित कर दिया गया था. इसे 2022 में आयोजित किया गया (Asia Cup Tournament Schedule). एशिया कप क्रिकेट में एकमात्र महाद्वीपीय चैंपियनशिप है. यह हर 2 साल में ODI और T20I प्रारूपों में खेला जाता है (Asia Cup, ODI and T20I Format).
पहला एशिया कप 1984 में संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में आयोजित किया गया था (First Asia Cup Tournament). 2015 में एशियाई क्रिकेट परिषद को छोटा कर दिया गया. इसके बाद, आईसीसी (ICC) ने 2016 से एशिया कप के विश्व आयोजनों के प्रारूप के आधार पर ओडीआई और T20 अंतर्राष्ट्रीय प्रारूप के बीच एक रोटेशन के आधार पर खेले जाने की घोषणा की. नतीजतन, 2016 में T20I प्रारूप में खेला जाने वाला पहला आयोजन था (First T20I Format in Asia Cup).
साल 2023 तक सात खिताबों, 6 वनडे और 1 टी20I के साथ भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है. श्रीलंका पांच के साथ दूसरी सबसे सफल टीम है. श्रीलंका ने सबसे अधिक एशिया कप (14) में खेले हैं, उसके बाद भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश हैं जिन्होंने 13-13 एशिया कप में खेले हैं (Asia Cup, Successful Cricket Team).
भारतीय महिला टीम ने एशिया कप का खिताब जीतने के बाद मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया था. अब इस घटना को लेकर कपिल देव ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है. कपिल देव ने एक लाइन में इस मामले पर सटीक जवाब दिया है.
श्रीलंका को 72 रन से हराने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर अपनी साथी खिलाड़ियों के साथ ट्रॉफी लेने स्टेज पर नहीं पहुंची थी. जिसके बाद से ही चर्चाओं का माहौल गर्म है.
नियमों के मुताबिक एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन को एक्सटेंशन मिल सकता है, लेकिन उसके लिए सदस्य देशों का समर्थन सबसे बड़ी चुनौती है. मोहसिन नकवी की एसीसी में पारी अप्रैल 2027 में खत्म होती है या उन्हें एक और मौका मिलता है, इसका फैसला आने वाले महीनों में एशियाई क्रिकेट के बदलते समीकरण करेंगे.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) प्रेसिडेंट और पाकिस्तान क्रिकेट चीफ मोहसिन नकवी से महिला एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार करने पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है.
भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला जीतकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम ने इस जीत के बाद मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया.
भारत की महिला क्रिकेट टीम जब एशिया कप चैंपियन बनी तो मोहसिन नकवी ट्रॉफी देने पर अड़े रहे, लेकिन टीम इंडिया ने ट्रॉफी नहीं ली. इस पर बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि राष्ट्रीय हितों के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. आजतक से बातचीत में बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि इस मामले में हमारा रुख बिल्कुल साफ है. पहले ही तय हो चुका था कि टीम इंडिया अगर चैंपियन बनती है तो मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली जाएगी. देखें वीडियो.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड कप्तान के तौर पर निगार सुल्ताना के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैे. बीसीबी का मानना है कि बांग्लादेशी टीम को बड़ी टीमों के खिलाफ मुकाबले जीतने में अभी मुश्किल हो रही है. बीसीबी के मुताबिक विश्व कप में बांग्लादेशी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन कुछ छोटी गलतियां भारी पड़ीं.
भारतीय महिला टीम ने एकतरफा अंदाज में फाइनल जीता और आठवीं बार एशिया कप पर कब्जा किया. लेकिन मैच के बाद अवॉर्ड समारोह ने पूरे मुकाबले की चर्चा को एक अलग मोड़ दे दिया. मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भारतीय टीम के इनकार और उनके जाते समय लगे नारों ने एशिया कप के मंच पर पाकिस्तान की किरकिरी कराई.
एशिया कप में भारत की जीत के बाद ट्रॉफी सेरेमनी में जो हुआ, उसने इस पूरे जश्न को एक बड़े विवाद में बदल दिया भारत ने खिताब अपने नाम किया, खिलाड़ी जश्न में डूबे रहे... लेकिन जब ट्रॉफी देने की बारी आई, तो तस्वीर पूरी तरह बदल गई. भारतीय टीम ने ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. अब इस पूरे मामले पर BCCI की तरफ से भी सफाई सामने आई है. BCCI सचिव देवजीत सैकिया के मुताबिक, भारतीय टीम पहले से ही नकवी से ट्रॉफी लेने के पक्ष में नहीं थी.
महिला एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज करते हुए श्रीलंका को 72 रन से हराया और रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 183 रन बनाए. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टीम को शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 129 रन की बड़ी साझेदारी की. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी कमाल किया. श्रीलंका की पूरी टीम 111 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने चार विकेट, जबकि श्री चरणी ने तीन विकेट लेकर भारत की जीत पक्की कर दी.
2025 के मेन्स एशिया कप के बाद अब विमेंस एशिया कप 2026 में ट्रॉफी को लेकर विवाद हुआ. इस दोनो विवाद की अहम बात यह रही कि मैदान पर भारत ने खिताब पूरी तरह अपने प्रदर्शन के दम पर जीता, लेकिन आधिकारिक पुरस्कार समारोह में विजेता ट्रॉफी उसके हाथों तक नहीं पहुंची.
भारत ने महिला एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर खिताब जीता। इसके बाद भारतीय टीम ने एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। नकवी ने श्रीलंका को उपविजेता चेक दिया और चले गए।
देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया कि सरकार की नीति के तहत भारत को मल्टी नेशन्स टूर्नामेंट्स में सभी देशों के खिलाफ खेलना होता है. इसी वजह से भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ भी इन टूर्नामेंट्स में मुकाबला करती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर बात मान ली जाए.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया है. भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और पाकिस्तानी मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच अमोल मजूमदार ने बताया कि बीसीसीआई ने पहले ही ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी न लेने का फैसला किया था और टीम के सदस्यों ने बोर्ड के फैसले का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि उनके लिए ये टूर्नामेंट आधिकारिक तौर पर खत्म हो चुका है. हम चैंपियन हैं और यही काफी है.
श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच की शुरुआत में ही स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की तूफानी जोड़ी ने पावरप्ले का पूरा फायदा उठाया. दोनों ही खिलाड़ियों ने चौके-छक्कों की बरसात कर टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाई.
संदीप लामिछाने की अगुवाई में नेपाली टीम ने ना सिर्फ प्रीमियर कप का खिताब अपने नाम किया, बल्कि 2027 में ओडीआई प्रारूप में होने वाले मेन्स एशिया कप का टिकट भी हासिल कर लिया. नेपाली टीम दूसरी बार एशिया कप में हिस्सा लेगी.
डिफेंडिंग चैम्पियन श्रीलंका ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को चार विकेट से पराजित किया. अब विमेंस एशिया कप 2026 के खिताबी मुकाबले में भारत और श्रीलंका की टीम्स टकराएंगी. भारतीय टीम 2024 के फाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहेगी.
विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने जगह बना ली है. अब खिताब की जंग के साथ ट्रॉफी प्रेजेंटेशन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. 2025 पुरुष एशिया कप में मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भारतीय टीम के इनकार के बाद क्या महिला टीम के फाइनल में भी वैसा ही सीन देखने को मिलेगा?
हांगकांग के खिलाफ पाकिस्तान की महिला टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज कर ली है. इस जीत के साथ ही टीम ने शान के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.
पाकिस्तान को महिला एशिया कप में भारत के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. इसके बावजूद पाकिस्तानी फैन्स भारतीय टीम को हराने का सपना देख रहे हैं.