scorecardresearch
 

India vs Pakistan, Asia Cup Rising Stars Live Score: पाकिस्तान का सातवां विकेट धड़ाम, भारतीय गेंदबाजों का कहर जारी

India A Women vs Pakistan A Women Live Score: बैंकॉक के  तेर्दथाई क्रिकेट ग्राउंड में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स का मुकाबला है. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी राधा यादव कर रही हैं.

Advertisement
X
भारत-पाकिस्तान के बीच विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स का मुकाबला आज है. (Photo: PTI)
भारत-पाकिस्तान के बीच विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स का मुकाबला आज है. (Photo: PTI)

एसीसी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के मैच नंबर-6 में आज (15 फरवरी) भारत-ए का सामना पाकिस्तान-ए से है. दोनों टीमों के बीच यह ब्लॉकबस्टर मुकाबला बैंकॉक के  तेर्दथाई क्रिकेट ग्राउंड में है. इस मुकाबले में टॉस पाकिस्तान-ए ने जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. यानी भारतीय टीम की पहले गेंदबाजी आई. पाकिस्तान का स्कोर 14 ओवर के बाद 69-7 है.

इस टूर्नामेंट में राधा यादव की अगुवाई वाली भारत-ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसे पहले मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात ने 7 विकेट से हरा दिया था. दूसरी ओर पाकिस्तान-ए ने पहले मैच में नेपाल को 30 रनों से हराया था. भारत-ए और पाकिस्तान-ए मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

मुकाबले में भारत-ए की प्लेइंग इलेवन: हुमैरा काजी, वृंदा दिनेश, तेजल हसब्निस, अनुष्का शर्मा, राधा यादव (कप्तान), ममता मादीवाला (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, मिन्नू मणि, साइमा ठाकोर और जिंतिमनी कलिता.

मुकाबले में पाकिस्तान-ए की प्लेइंग-11: युसरा अमीर (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, हुरैना सज्जाद, हफ्सा खालिद (कप्तान), ओमाइमा सोहेल, गुल रुख, ईमान नसीर, वहीदा अख्तर, अनोशा नासिर, मोमिना रियासत और नेहा शर्मिन.

इस टूर्नामेंट में भारत-ए को पाकिस्तान-ए, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है. वहीं ग्रुप-बी में थाईलैंड, मलेशिया, बांग्लादेश-ए और श्रीलंका-ए मौजूद हैं. दोनों ग्रुप से टॉप दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. सेमीफाइनल मुकाबले 20 फरवरी को खेले जाने हैं. जबकि खिताबी मुकाबला 22 फरवरी को निर्धारित है.

Advertisement

महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत-ए का फुल स्क्वॉड: हुमैरा काजी, वृंदा दिनेश, तेजल हसब्निस, अनुष्का शर्मा, राधा यादव (कप्तान), मिन्नू मणि, ममता मादीवाला (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर, नंदिनी कश्यप, सोनिया मेंढिया, जिंतिमनी कलिता, नंदनी शर्मा और दीया यादव

महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स में पाकिस्तान ए का फुल स्क्वॉड: युसरा अमीर (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, हुरैना सज्जाद, हफ्सा खालिद (कप्तान), गुल रुख, नोरीन याकूब, वहीदा अख्तर, ईमान नसीर, ओमाइमा सोहेल, अनोशा नासिर, मोमिना रियासत, सैयदा मासूमा जहरा, उम्म ए हानी, लुबना बेहराम, कोमल खान, नेहा शर्मिन.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement