दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम (South Africa Team) को प्रोटियाज नाम से भी जाना जाता है. टीम क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) के अंतर्गत आती है. दक्षिण अफ्रीका अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का पूर्ण सदस्य है. इसका उपनाम दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रीय फूल, प्रोटिया साइनारोइड्स से लिया गया है, जिसे आमतौर पर 'किंग प्रोटिया' कहते हैं. जून 2024 तक, टीम वनडे में तीसरे, टी20आई में 5वें और टेस्ट में चौथे स्थान पर है.
दक्षिण अफ्रीका ने फर्स्ट क्लास और इंटरनेशनल क्रिकेट 1888-89 सीजन में अपना पहला मैच खेला था और इंग्लैंड क्रिकेट टीम की मेजबानी की थी. शुरुआत में, टीम ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड के मुकाबले में नहीं थी, लेकिन बाद में वे 20वीं सदी के पहले दशक तक एक प्रतिस्पर्धी टीम बन गई. टीम ने 1960 के दशक तक नियमित रूप से ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला.
ICC ने अन्य वैश्विक खेल निकायों द्वारा की गई कार्रवाइयों के बाद टीम पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगा दिया था. उस वक्त दक्षिण अफ्रीका एक ऐसे मुकाम पर पहुंच चुका था, जहां उसकी टीम यकीनन दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम थी और यहां तक कि उसने ऑस्ट्रेलिया को भी मात दे दी थी.
प्रतिबंध 1991 तक लागू रहा, जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला. टीम अपनी बहाली के बाद से मजबूत रही है और कई बार अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर रही है. दक्षिण अफ्रीका वनडे क्रिकेट में भी सबसे सफल टीमों में से एक है, जिसने अपने 61 प्रतिशत से अधिक मैच जीते हैं. हालांकि, 1998 की चैंपियंस ट्रॉफी आईसीसी द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में इसकी एकमात्र सफलता रही. दक्षिण अफ्रीका ने 1998 में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक भी जीता है.
पहले टेस्ट में हार के बाद मेजबान साउथ अफ्रीका के लिए दूसरा मुकाबला बेहद अहम है. ट्रिस्टन स्टब्स को बाहर करने और मैथ्यू ब्रीट्जके को शामिल करने का फैसला बल्लेबाजी को मजबूत करने की कोशिश माना जा रहा है. अब देखना होगा कि टीम में यह बदलाव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे वापसी दिला पाता है या नहीं.
ऑस्ट्रेलिया ने डरबन टेस्ट में साउथ अफ्रीका को 214 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में बढ़त बना ली. जोश हेजलवुड ने दूसरी पारी में 49 रन देकर 6 विकेट झटके. 421 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम 206 रन पर सिमट गई. कप्तान टेम्बा बावुमा ने हार स्वीकारते हुए ऑस्ट्रेलिया के प्रदर्शन की तारीफ की.
दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान के रूप में टेम्बा बावुमा को पहली हार का सामना करना पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डरबन के किंग्समीड मैदान पर दक्षिण अफ्रीकी टीम 214 रनों से मुकाबला गंवा बैठी. ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की इस टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाकर मेजबान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ ने बल्ले से गजब का प्रदर्शन किया. रेनशॉ ने 9 साल बाद टेस्ट में दूसरा शतक जड़ते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इससे पहले उन्होंने साल 2017 में शतक लगाने का कारनामा किया था.
साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को लेकर चर्चाओं का माहौल अभी से तेज है. इस बार वर्ल्ड कप के दौरान सेमीफाइनल में नंबर-1 टीम का मुकाबला नंबर-4 से और नंबर-2 टीम का मुकाबला नंबर-3 से होगा. लेकिन ये सवाल सभी के मन में है कि आखिर सेमीफाइनल में कौन सी चार टीमें पहुंचेगी?
निक मैडिनसन की कहानी केवल टेस्ट टीम में वापसी तक सीमित नहीं है. गंभीर बीमारी के इलाज के बाद घरेलू क्रिकेट में लौटना और फिर ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना उनके लिए लंबी यात्रा का नतीजा है. अब उनकी नजरें इस मौके का पूरा फायदा उठाने पर हैं.
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस उस्मान ख्वाजा की आने वाली आत्मकथा को लेकर चिंतित नहीं हैं. माना जा रहा है कि इस किताब में 2018 के बॉल टैंपरिंग कांड से जुड़े कुछ पहलुओं का जिक्र हो सकता है. कमिंस ने कहा कि उस मामले की जांच बहुत पहले पूरी हो चुकी है और टीम पिछले आठ साल में आगे बढ़ चुकी है.
एक ऐसा खिलाड़ी जिसने बचपन में रिकॉर्ड तोड़े, साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला और घरेलू स्तर पर लंबा करियर बनाया, उसका क्रिकेटिंग सफर आखिरकार बैन के साथ खत्म हुआ. थामी सोलेकिले की कहानी साउथ अफ्रीकी क्रिकेट के उन अध्यायों में शामिल है, जिसमें प्रतिभा, वापसी और विवाद- तीनों साथ दिखाई देते हैं.
क्रिकेट के मैदान पर कई बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच के दौरान फैन्स को एक कमाल का कैच देखने को मिला.
साउथ अफ्रीका की इस जीत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में उसे शुरुआती बढ़त दिला दी. अब ऑस्ट्रेलिया के सामने अगले मुकाबले में वापसी करने की चुनौती होगी. पहले ओडीआई में साउथ अफ्रीका की जीत में मार्को जानसेन की अहम भूमिका रही.
ICC की ताजा टी20 रैंकिंग में ईशान किशन 910 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर कायम हैं. साहिबजादा फरहान दूसरे और अभिषेक शर्मा तीसरे स्थान पर हैं. साउथ अफ्रीका के कॉनर एस्टरहुइजन और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने भी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है. वीडियो में जानें लिस्ट में कौन आगे.
अपने पहले ही वनडे मैच में जॉर्डन हरमन के वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. नामीबिया के खिलाफ हरमन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 150 रन जड़ दिए और इसके साथ ही एक बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम कर ली.
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा रखा है. वहीं वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल टीममेट लुआन-ड्रे प्रिटोरियस भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रिटोरियस ने नामीबिया के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़ा.
लांस क्लूजनर की असली खासियत यही थी कि वह किसी एक हुनर के खिलाड़ी नहीं थे. तेज गेंदबाज के रूप में शुरुआत करने वाले लांस क्लूजनर आगे चलकर दुनिया के सबसे खतरनाक ऑलराउंडरों में शामिल हुए. क्लूजनर ने 1999 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में जिस तरह का प्रदर्शन किया, वो फैन्स कभी नहीं भूल सकते.
भारतीय क्रिकेट टीम 2027 में होने जा रहे वनडे वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका का दौरा कर सकती है, यह दौरान वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.
शुक्रवार को विन्डहोक में शुरू हुई टी-20 ट्राई-सीरीज के ओपनिंग मैच में नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को 18 रनों से करारी शिकस्त दे दी. नामीबिया ने लगातार दूसरी बार अफ्रीकी टीम को चारों खाने चित किया है.
फिलहाल अनाया बांगड़ का ध्यान बहस से ज्यादा मैदान पर लौटने और प्रदर्शन के जरिए अपनी पहचान बनाने पर है. अनाया का कहना है कि उन्हें किसी की पहचान या इतिहास के आधार पर टीम में जगह नहीं चाहिए, बल्कि वह शानदार प्रदर्शन के दम पर यह मौका हासिल करना चाहती हैं.
काउंटी चैम्पियनशिप सीजन 2026 के समाप्त होने के साथ ही डीन एल्गर के प्रोफेशनल क्रिकेट करियर का अंत हो जाएगा. डीन एल्गर ने परिवार को प्राथमिकता देने की बात कही. उनका मानना है कि अब जीवन के अगले अध्याय की ओर बढ़ने और अपनी फैमिली के साथ ज्यादा समय बिताने का सही वक्त आ गया है.
2027 वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन कराने पर ICC विचार कर रहा है. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाला टूर्नामेंट पहले 8 अक्टूबर से प्रस्तावित था. फाइनल 21 नवंबर को होने की उम्मीद है. गांधी के साउथ अफ्रीका से गहरे संबंधों के चलते यह शुरुआत खास संदेश दे सकती है.
भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने एक्ट्रेस चार्ली चौहान से शादी कर ली है. दोनों ने गुरुद्वारे में पंजाबी-सिख रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए. चार्ली रमनदीप से 7 साल बड़ी हैं. दोनों ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक निजी रखा था. रमनदीप भारत के लिए 2 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं और डेब्यू की पहली गेंद पर छक्का जड़ चुके हैं.
साउथ अफ्रीका ने नामीबिया दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. इस टीम में मार्को जानसेन के जुड़वां भाई डुआन जानसेन को पहली बार नेशनल टीम की कॉल-अप मिली है. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद सेलेक्टर्स ने उन पर भरोसा जताया. टीम नामीबिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 ट्राई सीरीज के बाद तीन वनडे खेलेगी.