इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गुजरात टाइटन्स ने आखिरकार जीत का खाता खोल लिया, लेकिन यह जीत जितनी बड़ी थी, उतनी ही नाटकीय भी रही . दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में गुजरात ने 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज की.
मैच का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ, जहां जोस बटलर के सटीक डायरेक्ट हिट ने दिल्ली के हाथ से जीत छीन ली.
ONE RUN. ONE HEART-STOPPING FINISH. 🤯 Prasidh trumps Miller in a last-ball thriller! 🎯
— Star Sports (@StarSportsIndia)
David Miller had it all going… until a cruel run-out twist at the very end 💔 2026 | | THU, 9 APR, 6:30 PM
गुजरात टाइटन्स अब अपना अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 12 अप्रैल को खेगी. वहीं दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 11 अप्रैल को चेपॉक में उतरेगी.
सीजन की शुरुआत में लगातार दो करीबी मुकाबले हारने वाली गुजरात टीम इस बार आखिरकार जीत की ओर झुकी. हालांकि, दिल्ली के डेविड मिलर लगभग हीरो बन गए थे, लेकिन आखिरी दो गेंदों में लिया गया उनका फैसला टीम पर भारी पड़ गया.
Watch it yourself to believe it 🤯
— IndianPremierLeague (@IPL)
A nerve-wrecking finish to a classic 🥶 fans, you can breathe now 😅
Updates ▶️ | |
मैच का टर्निंग पॉइंट: राशिद का जादू
गुजरात की जीत के असली हीरो राशिद खान रहे. उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट झटके. 10वें ओवर में उनकी दो गेंदों पर दो विकेट ने मैच का रुख बदल दिया. इसी ओवर में उन्होंने खतरनाक बल्लेबाज समीर रिजवी को गोल्डन डक पर बोल्ड किया. अंत में अक्षर पटेल का विकेट लेकर उन्होंने रन रेट बढ़ा दिया.
गुजरात की बल्लेबाजी: गिल-सुंदर ने रखी नींव
इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 210/4 का बड़ा स्कोर खड़ा किया. साई सुदर्शन जल्दी आउट हो गए, लेकिन इसके बाद कप्तान शुभमन गिल (70) और वॉशिंगटन सुंदर (55) ने तीसरे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. जोस बटलर (52) ने पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी कर शुरुआत तेज कर दी.
हालांकि, डेथ ओवर्स में गुजरात की रफ्तार थोड़ी थम गई. 12 गेंदों में सिर्फ 6 रन बने और गिल का विकेट भी गिरा. लुंगी एनगिडी की धीमी गेंदों ने रन गति पर ब्रेक लगाया.
राहुल की क्लास, लेकिन नतीजा नहीं
टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली को अच्छी शुरुआत मिली. पथुम निसंका (41) ने तेज शुरुआत दी, जबकि केएल राहुल (92) ने शानदार पारी खेली. राहुल ने 29 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और मैदान के हर कोने में शॉट लगाए. राशिद खान के झटकों के बावजूद राहुल ने रन गति बनाए रखी, लेकिन 92 रन पर आउट होने के बाद दिल्ली की उम्मीदें डगमगाने लगीं.
Delight 🥳 or Despair 😞
— IndianPremierLeague (@IPL)
Which side were you on tonight? | | | |
फिर आखिरी ओवर का ड्रामा
मैच का असली रोमांच आखिरी दो ओवर में आया. 12 गेंदों में 36 रन चाहिए थे, लेकिन मोहम्मद सिराज के ओवर में डेविड मिलर ने 23 रन बटोर लिए.
आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे. प्रसिद्ध कृष्णा ने पहली गेंद पर चौका खाया, फिर विकेट लिया. इसके बाद मिलर ने एक छक्का जड़कर मैच लगभग खत्म कर दिया.
Respect at the end of a hard fought day 🫡 🤝
— IndianPremierLeague (@IPL)
Relive a dramatic last-over ▶️ | |
लेकिन आखिरी दो गेंदों में 2 रन चाहिए थे और यहीं मैच पलट गया. मिलर ने सिंगल लेने से इनकार कर दिया और कुलदीप यादव को स्ट्राइक पर भेज दिया. अगली गेंद पर कुलदीप रन आउट हो गए, बटलर के सटीक थ्रो ने गुजरात को जीत दिला दी. 5वीं गेंद पर अगर मिलर ने 1 रन लिया होता तो मैच टाई होता और फिर सुपर ओवर में मैच चला जाता. कुल मिलाकर किलर मिलर खुद ही अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार बैठे और दिल्ली की हार के सबसे बड़े विलेन बने.
आखिरी ओवर (दिल्ली को 13 रन चाहिए थे)
1️⃣ पहली गेंद: चौका- बल्लेबाज विप्रज निगम ने बढ़िया शॉट लगाया, मैच में जान आ गई
अब समीकरण: 9 रन, 5 गेंद
2️⃣ दूसरी गेंद: विकेट-शॉट खेलने के चक्कर में निगम आउट
अब: 9 रन, 4 गेंद
3️⃣ तीसरी गेंद: कुलदीप यादव ने सिंगल लेकन डेविड मिलर को स्ट्राइक दी
अब: 8 रन, 3 गेंद
4️⃣ चौथी गेंद: मिलर ने छक्का जड़ दिया- मैच लगभग दिल्ली के हाथ में
अब: लगभग जीत तय, 2 गेंद और 2 रन चाहिए थे
5️⃣ पांचवीं गेंद: मिलर ने सिंगल लेने से मना किया
यहीं गेम बदल गया, स्ट्राइक अपने पास रखी अब: 2 रन, 1 गेंद
6️⃣ छठी गेंद (आखिरी): मिस, मिलर गेंद नहीं खेल पाए
रन लेने की कोशिश में कुलदीप यादव रन आउट, दिल्ली 1 रन से हार गई
📂 TATA IPL
— IndianPremierLeague (@IPL)
┗ 📂 2026
┗ 📂 Last Over Classics
Sum it up in one word 👇✍️
Relive the Match Highlights ▶️ | |
कुल मिलाकर दिल्ली इस मैच में जीत के करीब था, लेकिन एक सिंगल न लेने का फैसला दिल्ली को भारी पड़ गया और गुजरात ने बाजी मार ली.