प्रसिद्ध कृष्णा, क्रिकेटर
प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं जो घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं. वह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं जो नियमित रूप से 140 किमी/घंटा से ऊपर की गति से गेंदबाजी करते हैं. उन्होंने 23 मार्च 2021 को (Prasidh Krishna Born) भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया (International Debut). कृष्णा ने अपने वनडे डेब्यू पर 4 विकेट चटकाए, और डेब्यू पर सर्वाधिक विकेट लेने के 24 साल पुराने भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया (Prasidh Krishna ODI Debut Record).
प्रसिद्ध कृष्णा का जन्म 19 फरवरी 1996 को बैंगलोर में हुआ था. उन्होंने 22 सितंबर 2015 को बांग्लादेश ए के खिलाफ कर्नाटक के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया (Prasidh Krishna First Class Debut). उन्होंने इस मैच की पहली पारी में 49 रन देकर 5 विकेट लिए थे (Prasidh Krishna First Class Debut performance). उन्होंने 25 फरवरी 2017 को विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए अपने लिस्ट ए करियर की शुरुआत की (Prasidh Krishna List A Debut). कृष्णा ने 21 जनवरी 2018 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए अपना ट्वेंटी 20 डेब्यू किया (Prasidh Krishna T20 Debut).
उन्हें 2018 आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था. 6 मई 2018 को, उन्होंने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया (Prasidh Krishna IPL Debut). 2022 आईपीएल मेगा ऑक्शन में, प्रसिद्ध कृष्णा को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने ₹10 करोड़ में खरीदा (Prasidh Krishna Price in 2022 IPL Mega Auction)
प्रसिद्ध कृष्णा ने 23 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया (Prasidh Krishna ODI Debut). अपने डेब्यू वनडे मैच को, उन्होंने 8.1-ओवर, 1 मेडेन, 54 रन, 4 विकेट 0 नो-बॉल, 3 वाइड, 6.61 रन/ओवर की फिगर के साथ खत्म किया (Prasidh Krishna Debut Match Figure).
India vs Afghanistan, 3rd ODI 2026: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान की टीम्स आमने-सामने हुईं. शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने इस मुकाबले को जीतकर वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया.
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने दिखा दिया कि एक बेहतरीन फील्डर मैच का रुख कैसे बदल सकता है. प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी और रोहित शर्मा की स्लिप में मौजूदगी अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रही.
भारतीय टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है. BCCI मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट की सलाह के बाद यह फैसला लिया गया. उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को दोनों सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है.
भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून को एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना है. IPL खत्म होते ही भारतीय टीम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दीं. IPL के तुरंत बाद खिलाड़ी थकान से जूझ रहे हैं और और स्लीप साइकिल पर फोकस कर रहे हैं.
इस IPL 2026 के मुकाबले में Gujarat Titans ने अपनी पहली जीत दर्ज की, लेकिन असली नाटक आखिरी दो गेंदों में हुआ. David Miller ने पेनल्टिमेट बॉल पर सिंगल लेने से इनकार कर दिया, जिससे Kuldeep Yadav रन नहीं ले पाए.
DC vs GT Wide Ball Controversy: दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटन्स के बीच 8 अप्रैल को हुए मैच का फैसला आखिरी गेंद पर हुए रनआउट और वाइड विवाद से हुआ. प्रसिद्ध कृष्णा की शॉर्ट गेंद को डेविड मिलर नहीं खेल पाए, कुलदीप यादव रन के लिए भागे लेकिन रनआउट हो गए. दिल्ली ने वाइड के लिए रिव्यू लिया, मगर गेंद बल्लेबाज के हेड हाइट से नीचे पाई गई, जिससे गुजरात की जीत पक्की हो गई.
गुजरात टाइटन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हराकर IPL 2026 में पहली जीत दर्ज की. 210 रन के स्कोर का पीछा करते हुए दिल्ली 209/8 तक पहुंची, लेकिन आखिरी दो गेंदों में डेविड मिलर का सिंगल न लेना भारी पड़ गया. जोस बटलर के डायरेक्ट हिट ने मैच पलट दिया.
गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले में 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी गेंद पर हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की. 211 रन के टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली 209/8 तक ही पहुंच सकी. आखिरी ओवर में डेविड मिलर का सिंगल न लेना टीम पर भारी पड़ा और रन आउट के साथ मैच खत्म हो गया.
दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी ओवर में 1 रन से हार का सामना करना पड़ा. अक्षर पटेल ने माना कि टीम ने अच्छा खेल दिखाया, लेकिन अहम मौकों पर विकेट गिरना भारी पड़ा. केएल राहुल की 92 रन की पारी बेकार गई. आखिरी ओवर में डेविड मिलर की एक गलती ने मैच पलट दिया और गुजरात को जीत दिला दी.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में है जहां भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.
पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो वनडे में अर्शदीप सिंह को न खिलाने पर गौतम गंभीर के नेतृत्व वाले टीम मैनेजमेंट की आलोचना की है. अश्विन ने कहा कि ऐसे फैसले खिलाड़ियों के आत्मविश्वास पर असर डालते हैं.
भारतीय गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में जमकर रन लुटाए हैं. प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन तो खासा निराशाजनक रहा है. प्रसिद्ध कृष्णा के इंटरनेशनल करियर को देखा जाए, तो वो हर लगभग हर मैच में रन लुटाते आए हैं.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वाइजैग (विशाखापत्तनम) में तीसरा और निर्णायक वनडे खेलने शनिवार (6 दिसंबर) को होना है. जहां भारतीय टीम की प्लेइंग को लेकर कई सवाल हैं. ऐसा लग रहा है कि केवल 3 पेसर्स इस सीरीज के लिए चुनकर टीम इंडिया फंस गई है.
मोहम्मद शमी काफी अरसे से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं. हालांकि शामी लगातार घरेलू क्रिकेट खेलकर अपनी फिटनेस और फॉर्म साबित कर रहे हैं.
रायपुर वनडे मैच में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी से भारतीय कप्तान केएल राहुल काफी नाखुश दिखे. कृष्णा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में दो विकेट तो लिए, लेकिन उन्होंने 85 रन लुटाए.
बीसीसीआई के बयान में कहा गया कि नीतीश कुमार रेड्डी को एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान बाएं पैर की जांघ में चोट लग गई थी.
भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में अपना बेस्ट देना चाहेंगे, ताकि क्लीन स्वीप से बचा जा सके. तीसरे वनडे में विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे. कोहली पहले दो मैचों में खाता तक नहीं खोल पाए थे.
एशिया कप के लिए इंडियन टीम की घोषणा हो गई है. तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों में रहेगी और टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथ में है.
एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी सीरीज के दौरान ओवल टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को ICC की ताजा टेस्ट रैकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है.
मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल ने रनआउट वाले प्लान पर ध्रुव जुरेल को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2-2 से बराबरी पर छूटी. इस सीरीज में शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज के अलावा टीम इंडिया के 5 ऐसे खिलाड़ी भी रहे, जो अपने प्रदर्शन की बदौलत गेम चेंजर साबित हुए.