scorecardresearch
 

भारतीय पासपोर्ट नहीं, तो घरेलू क्रिकेट भी नहीं... BCCI ने बॉम्बे हाई कोर्ट में रखी दलील

BCCI ने बॉम्बे हाई कोर्ट में स्पष्ट किया है कि विदेशी पासपोर्ट रखने वाले OCI कार्डधारक खिलाड़ी भारत के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकते. बोर्ड के मुताबिक केवल भारतीय नागरिक ही घरेलू क्रिकेट और टीम इंडिया के लिए खेलने के पात्र हैं. जानिए पूरा मामला.

Advertisement
X
 BCCI का सख्त निर्देश, बिना भारतीय पासपोर्ट के भारत में नहीं खेल सकेंगे क्रिकेट (Photo: Getty)
BCCI का सख्त निर्देश, बिना भारतीय पासपोर्ट के भारत में नहीं खेल सकेंगे क्रिकेट (Photo: Getty)

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने बॉम्बे हाई कोर्ट में साफ कहा है कि विदेशी पासपोर्ट रखने वाले OCI (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया) कार्डधारक खिलाड़ी भारत में घरेलू क्रिकेट नहीं खेल सकते हैं. 

बोर्ड का कहना है कि सिर्फ भारतीय नागरिक ही रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और दूसरे घरेलू टूर्नामेंट में खेलने के हकदार हैं.

यह मामला 12 युवा क्रिकेटरों की याचिका से जुड़ा है. इन खिलाड़ियों के पास OCI कार्ड है, लेकिन भारतीय पासपोर्ट नहीं है. उन्होंने BCCI के उस नियम को कोर्ट में चुनौती दी है, जिसके तहत विदेशी पासपोर्ट रखने वाले खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने से रोक दिया गया है.

यह भी पढ़ें: कुलदीप-राहुल IN, ये 2 खिलाड़ी OUT... लॉर्ड्स में ODI सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, प्लेइंग XI में बड़े बदलाव तय

सुनवाई के दौरान BCCI ने कोर्ट से कहा कि OCI कार्ड भारतीय नागरिकता नहीं है. यह कार्ड कुछ सुविधाएं जरूर देता है, लेकिन इससे कोई व्यक्ति भारतीय नागरिक नहीं बन जाता है. इसलिए ऐसे खिलाड़ी BCCI के घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकते हैं.

Advertisement

बोर्ड ने यह भी कहा कि अगर कोई खिलाड़ी भारतीय नागरिकता लेकर भारतीय पासपोर्ट बनवा लेता है, तो वह BCCI के नियमों के मुताबिक घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए आवेदन कर सकता है.

BCCI ने कोर्ट में यह भी साफ किया कि टीम इंडिया के लिए खेलने और घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेने के लिए भारतीय नागरिक होना जरूरी है. यही नियम लंबे समय से लागू है और सभी खिलाड़ियों पर समान रूप से लागू होता है.

यह भी पढ़ें: मोहम्मद सिराज को क्यों किया साइडलाइन? अजीत अगरकर पर भड़के आकाश चोपड़ा

अब इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला आना बाकी है. कोर्ट की अगली सुनवाई 13 अगस्त को होगी. कोर्ट के फैसले से तय होगा कि भविष्य में OCI कार्ड रखने वाले खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा या नहीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement