scorecardresearch
 
Advertisement

यूपी चुनाव में गठबंधन को लेकर तनातनी, कांग्रेस ने सपा से मांगी 150 सीटें

यूपी चुनाव में गठबंधन को लेकर तनातनी, कांग्रेस ने सपा से मांगी 150 सीटें

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच गठबंधन को लेकर रस्साकशी जारी है. दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर पेंच फंसता नजर आ रहा है. कांग्रेस ने अब साफ तौर पर बड़ी मांग रख दी है. यूपी में कांग्रेस के प्रभारी की ओर से बयान आया है कि उन्हें चुनाव में सम्मानजनक हिस्सेदारी चाहिए और वे 150 से कम सीटों पर समझौता करने के लिए तैयार नहीं हैं. इस मांग के बाद समाजवादी पार्टी के खेमे में हलचल बढ़ गई है.

Advertisement
Advertisement