जम्मू (Jammu) जिला केंद्र प्रशासित जम्मू और कश्मीर के जम्मू संभाग का एक प्रशासनिक जिला है. यह जम्मू का सबसे अधिक आबादी वाला जिला है. जम्मू जिले में 7 उप-मंडल हैं- जम्मू दक्षिण, जम्मू उत्तर, आरएस पुरा, मढ़, अखनूर, चौकी चौरा और खौर और 21 तहसीलें हैं.
2011 की जनगणना के अनुसार जम्मू जिले की जनसंख्या 1,526,406 है. जिले का जनसंख्या घनत्व 596 निवासी प्रति वर्ग किलोमीटर (1,540/वर्ग मील) है. 2001-2011 के दशक में इसकी जनसंख्या वृद्धि दर 12.48% थी. जम्मू में लिंगानुपात प्रति 1000 पुरुषों पर 871 महिलाओं का है और साक्षरता दर 83.98% है.
जम्मू जिले में रोहिंग्या बस्तियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में रोहिंग्याओं की संख्या 14 हजार के पार पहुंच गई है. नरवाल इलाके में जमीन मालिकों को नोटिस देने के बाद कई रोहिंग्या परिवार अपनी झुग्गियां और दुकानें हटाने लगे हैं.
जम्मू के नरवाल में प्रशासन के नोटिस के बाद रोहिंग्याओं ने अपनी झुग्गियां हटानी शुरू कर दी हैं. मंगलवार से चल रही इस कार्रवाई में लोग सामान समेट रहे हैं. उनका अगला ठिकाना अभी साफ नहीं है.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने पश्चिमी मोर्चे पर 600 से अधिक ड्रोन भेजे. भारत ने आकाश मिसाइल, एंटी-एयरक्राफ्ट गन, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और IACCS/आकाशतीर नेटवर्क से सभी को रोक लिया.
भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन से हथियार और ड्रग्स तस्करी बढ़ने के बाद बीएसएफ ने मोबाइल एंटी-ड्रोन शील्ड और ड्रोन वॉरफेयर स्कूल शुरू किया. जवानों को एयर डिफेंस ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि आसमान से आने वाले खतरे को रोका जा सके.
ऑपरेशन महादेव से लेकर शाहजाद भट्टी नेटवर्क तक, एक साल में सेना ने जम्मू-कश्मीर में 34 बड़े ऑपरेशन चलाए. चिनार और व्हाइट नाइट कोर ने घुसपैठ रोकी, ठिकाने तोड़े और आतंकियों को खत्म किया.
जम्मू के खौर सेक्टर में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी निगरानी ड्रोन को मार गिराया. चीनी मूल का यह ड्रोन महत्वपूर्ण रक्षा ठिकानों के पास मंडरा रहा था. 64 जीबी मेमोरी कार्ड बरामद हुआ है. जांच जारी है.
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है. खराब मौसम के कारण छह दिनों से रुकी यात्रा आज शनिवार को फिर से शुरू हो गई. जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से 18वां जत्था तड़के करीब 2:40 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुआ. हालांकि, पहलगाम मार्ग पर यात्रा शुरू नहीं की गई है.
बारिश और खराब मौसम ने उत्तर भारत की बड़ी तीर्थ यात्राओं की रफ्तार थाम दी है. जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए 19 जुलाई से अमरनाथ यात्रा अस्थायी तौर पर रोक दी गई है, जबकि उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण केदारनाथ और कैलाश-मानसरोवर यात्रा भी प्रभावित हुई है. कहीं भूस्खलन से रास्ते बंद हैं, तो कहीं श्रद्धालुओं को बेस कैंप पर ही रोक दिया गया है.
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. यहां अभियान चलाकर पुलिस ने करोड़ों रुपये कीमत वाली चार अचल संपत्तियां कुर्क की हैं. पुलिस का कहना है कि इन संपत्तियों की कुल अनुमानित कीमत 3.34 करोड़ रुपये है. ये संपत्तियां ड्रग तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से खरीदी गई थीं.
जम्मू-कश्मीर के रामबन में अमरनाथ यात्रा के काफिले की 2 बसों की टक्कर में 18 श्रद्धालु घायल हो गए हैं. हादसे के बाद प्रशासन, सेना, CRPF और पुलिस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर निगरानी बढ़ाने की भी बात कही है.
जम्मू के तवी रिवर फ्रंट पर पहली बार मां तवी की भव्य संध्या आरती का आयोजन किया गया है. इस आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर अपने आस्था का परिचय दिया. यह आयोजन जिले में एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम के रूप में सामने आया. इससे क्षेत्र की धार्मिकता और सांस्कृतिक विरासत मजबूत हुई है.
3 जुलाई से शुरू होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं. पहला जत्था जम्मू बेस कैंप से 2 जुलाई को रवाना होगा. इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए अनंतनाग समेत कई इलाकों में मॉक ड्रिल तेज कर दी गई है. वहीं जम्मू के तवी रिवर फ्रंट पर पहली बार मां तवी की भव्य संध्या आरती शुरू हुई है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं.
शिवसेना UBT ने केंद्र सरकार से हिंदू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने और चारों शंकराचार्यों के नेतृत्व में 'हिंदू संरक्षण बोर्ड' बनाने की मांग की है. पार्टी का कहना है कि हाल के मंदिर विवादों के बाद पारदर्शी और स्वतंत्र प्रबंधन की जरूरत पहले से ज्यादा महसूस हो रही है.
हर साल लाखों लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा आते हैं. अगर आप इस बार लॉन्ग वीकेंड पर जा रहे हैं, तो सिर्फ मंदिर तक सीमित न रहें. कटरा के आसपास बाबा धंसार, सनासर और भीमगढ़ किला जैसी 5 बेहद खूबसूरत और छिपी हुई जगहें मौजूद हैं, जो आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगी.
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक युवक खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का अधिकारी बताकर लोगों के बीच रौब झाड़ रहा था. लेकिन पुलिस की जांच ने उसके दावे की परतें उधेड़ दीं. चेकिंग के दौरान उसके पास मिला पहचान पत्र फर्जी निकला, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट हाई स्कूल में ईद मुबारक पोस्टर को लेकर विवाद खड़ा हो गया. पोस्टर में गाय समेत कुछ जानवरों की तस्वीरें होने पर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया और धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया. विवाद बढ़ने पर स्कूल प्रबंधन ने पोस्ट हटाकर माफी मांगी और कहा कि उनका किसी की भावनाएं आहत करने का इरादा नहीं था.
उत्तर भारत में तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का आधिकारिक ऐलान किया है. प्राइमरी कक्षाओं के लिए छुट्टियां 1 जून से 22 जुलाई तक और उच्च कक्षाओं के लिए 8 जून से 22 जुलाई तक रहेंगी. शिक्षा मंत्री सकीना इतू ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम जरूरी था.
जम्मू में 22 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर अपने प्रेमी द्वारा फोन कॉल का जवाब नहीं दिए जाने से नाराज होकर खुद को आग लगा ली. घटना तवी ब्रिज इलाके के पास हुई. राहगीरों ने आग बुझाकर युवती को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस के अनुसार, युवती ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान में कहा कि उसने गुस्से में यह कदम उठाया था.
पाकिस्तान ने फतह-4 क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. इस मिसाइल की रेंज 750 KM है, जो दिल्ली, अमृतसर, लुधियाना, जम्मू समेत कई भारतीय शहरों को अपनी पहुंच में रखती है.
IIT जम्मू के स्टार्टअप ने 'स्काई रीपर' नामक हाई-स्पीड कॉम्बैट ड्रोन विकसित किया है. यह 550 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है. 30 किलोग्राम पेलोड ले जा सकता है.
जम्मू-कश्मीर के कठुआ के दयाल चक गांव में एक तेंदुआ अचानक रिहायशी इलाके में पहुंच गया. इसके बाद वह एक घर में घुसकर स्टोर रूम में छिप गया. इस बारे में पता चला तो गांव में दहशत फैल गई. सूचना मिलने पर वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों तक चले ऑपरेशन के बाद तेंदुए को रेस्क्यू किया जा सका.