scorecardresearch
 

Surya Gochar 2026: कल सूर्य बदलेंगे राशि, 4 राशियां अभी से हो जाएं सावधान!

Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर 2026 को सूर्य तुला राशि में गोचर करेंगे. जानें सूर्य के राशि परिवर्तन से किन 4 राशियों को करियर, धन और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है.

Advertisement
X
सूर्य का गोचर तुला राशि में हो रहा है, जां पहले ही बुध और शुक्र बैठे हुए हैं. (Photo: ITG)
सूर्य का गोचर तुला राशि में हो रहा है, जां पहले ही बुध और शुक्र बैठे हुए हैं. (Photo: ITG)

ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व और पद-प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है. सूर्य की चाल में बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिल सकता है. 17 अक्टूबर 2026 को सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे. वैदिक ज्योतिष में तुला सूर्य की नीच राशि मानी जाती है. ऐसे में इस गोचर के दौरान कुछ राशि वालों को कामकाज, आर्थिक फैसलों और रिश्तों के मामले में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. जल्दबाजी में लिए गए फैसले या अहंकार के कारण होने वाले मतभेद परेशानी बढ़ा सकते हैं. आइए जानते हैं सूर्य गोचर की तारीख और किन राशियों को इस अवधि में सतर्क रहने की जरूरत हो सकती है. 

सूर्य गोचर 2026: कब तक तुला राशि में रहेंगे सूर्य?
पंचांग के अनुसार, सूर्य 17 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजकर 57 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 16 नवंबर 2026 को सूर्य वृश्चिक राशि में चले जाएंगे. यानी करीब एक महीने तक सूर्य तुला राशि में रहेंगे. ज्योतिष में सूर्य को आत्मबल, अधिकार और प्रतिष्ठा से जोड़ा जाता है, जबकि तुला राशि संतुलन और साझेदारी का प्रतीक मानी जाती है. इस गोचर के दौरान कामकाज और रिश्तों में तालमेल बनाए रखना महत्वपूर्ण हो सकता है. 

1. मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को इस अवधि में खर्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत हो सकती है. आर्थिक योजनाओं में उतार-चढ़ाव आने की आशंका है. नौकरी और कारोबार में मनचाहे परिणाम पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. किसी नई योजना में पैसा लगाने से पहले उसके जोखिम को समझें. परिवार के साथ बातचीत करते समय भी धैर्य बनाए रखें. 

Advertisement

2. कन्या राशि
कन्या राशि वालों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. अनावश्यक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में अपनी बात रखते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. परिवार में किसी मुद्दे को लेकर मतभेद हो सकते हैं. ऐसे में जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने के बजाय बातचीत से समाधान निकालने की कोशिश करें. 

3. धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. कामकाज में रुकावटें आने से तनाव बढ़ सकता है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहा अवसर पाने के लिए अधिक प्रयास करना पड़ सकता है. आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें. अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें. 

4. कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को इस दौरान बजट और बचत पर ध्यान देना चाहिए. सुख-सुविधाओं या महंगी वस्तुओं पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से आर्थिक दबाव बढ़ सकता है. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतें और दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें. कार्यक्षेत्र में विरोध या मतभेद की स्थिति बने तो शांत रहकर समाधान निकालने की कोशिश करें. 

सूर्य गोचर के दौरान किन बातों का रखें ध्यान?
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सूर्य का तुला राशि में गोचर कुछ लोगों के लिए आत्मविश्वास, रिश्तों और कामकाज से जुड़े मामलों में संतुलन बनाने का समय हो सकता है. इस दौरान आर्थिक फैसले सोच-समझकर लेना, कार्यक्षेत्र में सहयोग बनाए रखना और विवादों से बचना उपयोगी रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement