Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र की आज से शुरुआत हो चुकी है और इस पर्व के 9 दिनों को बहुत ही पवित्र माना जाता है. इन 9 दिनों में मां दुर्गा के नवदुर्गा स्वरूप की उपासना होती है. मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति आर्थिक परेशानी या कर्ज से जूझ रहा है, तो इन नौ दिनों में कुछ खास उपाय करने से उसे राहत मिल सकती है और मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है. तो आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्र की रात कौन से सरल उपाय करने चाहिए, जिन्हें सच्चे मन से करने पर जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं.
मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं
चैत्र नवरात्र की हर रात सोने से पहले घर के मुख्य दरवाजे पर गाय के घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है. दीपक की लौ पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखें, इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. अगर संभव हो तो उसमें थोड़ा सा केसर भी डाल सकते हैं, जिससे नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है.
कपूर और लौंग का करें उपाय
चैत्र नवरात्र की रात कपूर और लौंग जलाकर उसका धुआं पूरे घर में फैलाना लाभकारी माना गया है. यह उपाय दरिद्रता को दूर करने और घर में सकारात्मक माहौल बनाने में मदद करता है.
कमल गट्टे की माला से मंत्र जाप
चैत्र नवरात्र की रात कमल गट्टे की माला से ''ऊं श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः'' मंत्र का 108 बार जप करना भी शुभ माना जाता है. इससे धन और भाग्य से जुड़े लाभ मिलने की मान्यता है.
पीली कौड़ियां
ज्योतिषियों के अनुसार, चैत्र नवरात्र की रात एक लाल कपड़े में 5 या 11 पीली कौड़ियां और एक चांदी का सिक्का बांधकर मां दुर्गा के पास रख दें. नवरात्र समाप्त होने के बाद इसे तिजोरी में रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है.
अखंड ज्योत का ध्यान रखें
चैत्र नवरात्र में अगर घर में अखंड ज्योति जलाई है, तो रात में उसका विशेष ध्यान रखें. यह सकारात्मक ऊर्जा और देवी की कृपा बनाए रखने का प्रतीक माना जाता है.