scorecardresearch
 

आयुषी ने आरोपों को नकारा! पुलिस को दिखाए अत्याचार के वीडियो, बोली- पिता के ब्रेन हैमरेज की जिम्मेदार मां ही थी

Mother Murder Case Deepens: जयपुर के नीरजा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़. आयुषी ने पुलिस को मां और पिता से जुड़े वीडियो दिखाए, जबकि मामा ने चचेरे भाई बलराम पर ब्लैकमेल और साजिश के गंभीर आरोप लगाए.

Advertisement
X
जयपुर मर्डर केस में बेटी का सबसे बड़ा पलटवार! (Photo:ITG)
जयपुर मर्डर केस में बेटी का सबसे बड़ा पलटवार! (Photo:ITG)

Rajasthan News: जयपुर में हुए सनसनीखेज नीरजा शर्मा मर्डर केस में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है. मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार बेटी आयुषी ने पुलिस पूछताछ में खुद पर लगे सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है.

आयुषी ने अपनी मां की हत्या की बात से इनकार करते हुए आरोप लगाया है कि उसकी मां ही उसके पिता के ब्रेन हैमरेज के लिए जिम्मेदार थी. उधर, पीड़िता के भाई ने इस मामले में ब्लैकमेलिंग और प्रेम जाल का एंगल होने का गंभीर दावा किया है.

बयां की मां से नफरत की वजह

सूत्रों की मानें तो आरोपी आयुषी शर्मा ने पुलिस को कुछ वीडियो दिखाए हैं, जिसमें आयुषी की मां नीरज शर्मा पिता विजय वशिष्ठ को मारती दिखाई दे रही है. आयुषी का कहना है कि मां से उसके नफरत की वजह यह थी कि वह पिता विजय शर्मा को इतना परेशान करती थी कि  उनका ब्रेन हैमरेज हो गया. 

इसलिए पाना चाहती थी पिता की नौकरी

मां से पिता को बचाने के लिए उनको घर से खुद के साथ लेकर गई थी. पिता उसे बहुत प्यार करते थे और पिता मां नीरज शर्मा के बजाय उसके साथ रहना पसंद करते थे. वह नौकरी और संपत्ति इसलिए पाना चाहती था, क्योंकि उसे लगता था कि वो सारे मेरे पिता का है और इस पर मां का हक नहीं होना चाहिए था. हालांकि, उसने यह माना है कि वह मां की बजाए अपनी दादी की बात ज्यादा मानती थी और चचेरा भाई बलराम उसका अभिभावक जैसा था. 

Advertisement

मामा का आरोप- चचेरे भाई के ब्लैकमेलिंग का शिकार थी आयुषी
उधर, नीरजा शर्मा के भाई राकेश शर्मा ने आरोप लगाया कि चचेरे भाई बलराम ने आयुषी को अपने प्रेम में फंसा रखा था या किसी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करता था. राकेश शर्मा ने पुलिस से बलराम को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच की मांग की है. हालांकि, आयुषी ने पुलिस हिरासत में इस बात से इनकार किया है.

अवैध संबंधों के आरोपों से गूंजता था घर

आयुषी घर में ताऊ और बड़ी मां का ही कहना मानती थी. घर में हर वक्त मां के गलत व्यवहार को लेकर चर्चा होती रहती थी, और इसीलिए सभी लोग मां नीरज शर्मा को मारने के प्लान में शामिल थे. हालांकि, परिवार में सभी एक-दूसरे पर अवैध संबंध रखने का आरोप लगाकर झगड़ा करते थे.

फिलहाल पुलिस इन सभी विरोधाभासों, वीडियो साक्ष्यों और ब्लैकमेलिंग के दावों की गहराई से तफ्तीश कर रही है ताकि हत्याकांड की असली सच्चाई सामने आ सके.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement