यश की फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर 8 अगस्त को बेंगलुरू में एक ग्रैंड इवेंट के साथ लॉन्च हुआ. इसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट शामिल हुई, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने पूरी महफिल लूट ली.
टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर कियारा का बेहद ग्लैमरस लुक नजर आया. वो व्हाइट ऑफ शोल्डर गाउन में किसी परी जैसी लगीं.
कॉर्सेट स्टाइल डिटेलिंग, फ्लोई स्कर्ट और खुले वेवी बालों ने उनके पूरे लुक को बेहद ग्लैमरस और एलिगेंट बनाया. मिनिमल ज्वेलरी और सटल मेकअप के साथ कियारा ने अपने लुक को क्लासी रखा.
इस लुक में कियारा आडवाणी ने कुछ दिलकश पोज भी दिए. कैमरा पर उनके इंटेंस लुक पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म की लाइन लिखकर इस लुक को डिस्क्राइब किया है.
फैंस को कियारा का ये कातिलाना लुक बेहद पसंद आया है. एक्ट्रेस की तस्वीरों से उनकी नजरें नहीं हट रही हैं. कियारा ने सचमुच अपनी फोटोज से 'तबाही' मचा दी है.
टॉक्सिक में कियारा का रोल भी काफी इंटेंस होने वाला है. नादिया बनकर वो राया बने यश के साथ दिखेंगी. उनके गाने तबाही ने सोशल मीडिया पर हलचल मचाई थी. अब देखना है कि फिल्म में भी वैसा कमाल होगा या नहीं.
बात करें फिल्म टॉक्सिक की, तो ये 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुकमिणी वसंत जैसी एक्ट्रेसेज भी नजर आएंगी जिसे गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है.