बंगाल की लड़ाई अब दिल्ली तक आ गई. जहां एक ओर केंद्र ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमले को लेकर राज्यपाल और सूबे की सरकार से रिपोर्ट मांग ली. वहीं दिल्ली में ममता के भतीजे और टीएमसी सांसद का बंगला निशाने पर आ गया. कल देर रात कुछ प्रदर्शनकारियों ने अभिषेक बनर्जी के बंगले की दीवार को काले रंग से पोत दिया. इतना ही नहीं बंग भवन पर भी पथराव हुआ. दिल्ली पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई लेकिन टीएम ने अब तक कोई शिकायक दर्ज नहीं कराई है. देखें