अक्सर हम मानते हैं कि होंठ फटने की समस्या सिर्फ सर्दियों में होती है लेकिन गर्मियों की गर्म हवाएं और हानिकारक यूवी किरणें नाजुक होंठों को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं. होंठों की त्वचा चेहरे के बाकी हिस्सों की तुलना में पतली होती है इसलिए वो जल्दी नमी खो देती है और आपके होंठ काले या बेजान नजर आने लगते हैं.
गुलाबी और मुलायम होंठों के लिए ट्रिक्स
गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन और तेज धूप न सिर्फ आपकी सेहत बल्कि आपकी सुंदरता पर भी असर डालती है. अगर आप भी इस समर सीजन में अपने होंठों को गुलाबी और हाइड्रेटेड रखना चाहते हैं तो आपको महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बजाय कुछ बेसिक आदतों और घरेलू ट्रिक्स पर ध्यान देने की जरूरत है. आइए जानते हैं गर्मी में होंठ क्यों फटते हैं और उन्हें सॉफ्ट और गुलाबी कैसे रखा जा सकता है.
भरपूर मात्रा में पानी पिएं
होंठ फटने का सबसे बड़ा कारण डिहाइड्रेशन है. दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं ताकि शरीर अंदर से हाइड्रेटेड रहे. पानी पीने से आपके लिप्स सॉफ्ट और हाइड्रेटेड रहते हैं.
लिप पर स्क्रबिंग करें
सप्ताह में दो बार चीनी और शहद मिलाकर होंठों को हल्के हाथों से रगड़ें. इससे डेड स्किन निकल जाएगी और होंठ गुलाबी दिखने लगेंगे.
SPF वाला लिप बाम लगाएं
धूप में निकलने से पहले हमेशा ऐसा लिप बाम लगाएं जिसमें SPF हो ताकि सूर्य की हानिकारक किरणें होंठों को काला न करें.
नाभि में तेल लगाएं
आयुर्वेद के अनुसार, रोज रात को सोने से पहले नाभि में सरसों या बादाम का तेल लगाना भी फायदेमंद होता है.
खीरे का रस करें इस्तेमाल
होंठों पर खीरे का रस लगाने से न सिर्फ कालापन दूर होता है, बल्कि उन्हें ठंडक भी मिलती है.
बार-बार होंठों पर जीभ फेरने से लार में मौजूद एंजाइम्स उन्हें और ज्यादा सुखा देते हैं. इस आदत से बचें.