scorecardresearch
 

How to Room Cool: 45 डिग्री की गर्मी और धूप से तपता किराए का छोटा कमरा, ये छोटी ट्रिक रूम कर देगी ठंडा, बिना एसी मिलेगी कूलिंग

How to Room Cool: क्या आप भी किराए के एक छोटे कमरे में रहते हैं और 45 डिग्री की गर्मी से बेहाल हैं तो यहां हम आपको धूप से तपते अपने छोटे से रूम को भी ठंडा करने के टिप्स बता रहे हैं. अगर आपने इन्हें अपना लिया तो बिना air conditioner ही आपको एसी वाली कूलिंग महसूस होगी.

Advertisement
X
बिना एसी कमरा ठंडा रखेंगे ये ट्रिक्स (Photo: ITG)
बिना एसी कमरा ठंडा रखेंगे ये ट्रिक्स (Photo: ITG)

How to Room Cool: इस साल गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. चिलचिलाती धूप, लू और 45 डिग्री के पारे से लोगों का बुरा हाल है. लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों का होती है जो किराए के छोटे-छोटे कमरों में रहते हैं. कंक्रीट के ये छोटे कमरे दोपहर तक बिल्कुल भट्टी की तरह तपने लगते हैं और हर किसी के पास महंगा एयर कंडीशनर खरीदने या उसका भारी-भरकम बिजली बिल उठाने का बजट नहीं होता.

कमरे को ठंडा रखना है तो अपनाएं ये तरीके

अगर आप भी यह दिक्कत का सामना कर रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ देसी और आसान जुगाड़ की मदद से आप बिना AC के भी अपने छोटे से कमरे को बेहद ठंडा और आरामदायक बना सकते हैं. आइए जानते हैं उन जादुई ट्रिक्स के बारे में जो इस भीषण गर्मी में भी आपको ठंडी हवा का अहसास कराएंगी.

क्रॉस-वेंटिलेशन का सही इस्तेमाल

दोपहर के समय जब बाहर लू चल रही हो तो खिड़की-दरवाजे पूरी तरह बंद रखें. लेकिन सुबह तड़के और शाम को सूरज ढलने के बाद आमने-सामने की खिड़कियों और दरवाजों को खोल दें ताकि कमरे की गर्म हवा बाहर निकल सके और ठंडी हवा अंदर आ जाए.

बर्फ और पंखे का जुगाड़

अपने टेबल फैन या सीलिंग फैन के ठीक नीचे एक बड़े बर्तन या कटोरे में ढेर सारी बर्फ रख दें. जब पंखे की हवा इस बर्फ से टकराकर आपके पास आएगी तो वो बिल्कुल AC जैसी ठंडी कूलिंग देगी. बर्फ जल्दी ना पिघले, इसके लिए आप उसमें थोड़ा नमक डाल दें.

Advertisement

खिड़कियों पर गीली चादर या खस के परदे लगाएं

कमरे की जिस खिड़की से सीधी धूप अंदर आती है, वहां हल्के खस के परदे या सूती चादर को गीला करके लटका दें. बाहर से आने वाली गर्म हवा इस नमी से टकराकर कमरे को ठंडा रखने में मदद करती है.

फर्श पर पोंछा लगाना 
दोपहर में और रात को सोने से पहले कमरे के फर्श पर ठंडे पानी से पोंछा लगाएं. अगर हो सके तो फर्श पर थोड़ा पानी छिड़क कर छोड़ दें. पानी का वाष्पीकरण कमरे की गर्मी को सोख लेता है और कमरे में तुरंत ठंडक महसूस होने लगती है.

इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स और लाइट्स को रखें बंद

कमरा छोटा होने के कारण पीली लाइट्स, कंप्यूटर, टीवी या भारी इलेक्ट्रॉनिक सामान से निकलने वाली हीट कमरे को और ज्यादा गर्म कर देती है. इसलिए जरूरत न होने पर इन्हें बंद रखें और CFL या LED लाइट्स का ही इस्तेमाल करें.

इंडोर प्लांट्स लगाएं

अपने छोटे कमरे के कोने में या खिड़की के पास एलोवेरा, स्नेक प्लांट या मनी प्लांट जैसे पौधे रखें. ये पौधे कमरे की नमी बनाए रखते हैं और हवा को प्राकृतिक रूप से शुद्ध और ठंडा रखने में मदद करते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement