scorecardresearch
 

South Indian Coconut Chutney: बहुत खा ली ठेले-ढाबे की चटनी, इस ट्रिक से घर पर बनाएं ढोसे वाली नारियल चटनी, राई-कढ़ी पत्ते का तड़का बना देगा दीवाना

South Indian Coconut Chutney: अगर आपको भी इडली-ढोसे के साथ मिलने वाली नारियल की चटनी बहुत पसंद है लेकिन आप कई कोशिशों के बाद भी उसे घर पर नहीं बना पाते हैं तो यहां हम आपको परफेक्ट नारियल चटनी की रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
X
ऐसे बनाएं नारियल चटनी (Photo: ITG)
ऐसे बनाएं नारियल चटनी (Photo: ITG)

South Indian Coconut Chutney: साउथ इंडियन खाने का नाम आते ही सबसे पहले दिमाग में गरमा-गरम डोसा, सॉफ्ट इडली और उनके साथ परोसी जाने वाली ठंडी-ठंडी, तीखी नारियल की चटनी आती है. कई बार हम घर पर डोसा तो बना लेते हैं, लेकिन वो होटल वाला चटनी का स्वाद नहीं मिल पाता. अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपको नारियल की चटनी की रेसिपी बता रहे हैं. इस आसान और क्विक रेसिपी की मदद से आप बस कुछ ही मिनटों में साउथ इंडियन फ्लेवर का असली मजा अपने घर पर ले सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका.

होटल जैसी नारियल चटनी की रेसिपी

गीला नारियल (कद्दूकस किया हुआ): 1 कप

भुनी हुई चना दाल (दलिया): 2 बड़े चम्मच

हरी मिर्च: 2-3 (स्वादानुसार)

अदरक: 1/2 इंच का टुकड़ा

नमक: स्वादानुसार

पानी: आवश्यकतानुसार (पीसने के लिए)

तड़के के लिए:

तेल: 1 बड़ा चम्मच

राई (सरसों के दाने): 1 छोटा चम्मच

उड़द दाल: 1/2 छोटा चम्मच

सूखी लाल मिर्च: 1-2

कढ़ी पत्ता: 8-10

बनाने का तरीका
एक मिक्सर जार में कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल, भुनी हुई चना दाल, हरी मिर्च, अदरक और स्वादानुसार नमक डालें.

इसमें थोड़ा सा पानी मिलाते हुए इसे बारीक और स्मूद पीस लें. चटनी को एक सर्विंग बाउल में निकाल लें.

एक छोटे तड़का पैन में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर राई, उड़द दाल, सूखी लाल मिर्च और कढ़ी पत्ता डालकर चटकाएं.

इस गरमा-गरम तड़के को तुरंत पिसी हुई चटनी के ऊपर डालें और अच्छी तरह मिला लें.

Advertisement

आपकी होटल स्टाइल नारियल चटनी तैयार है! इसे क्रिस्पी डोसे या सॉफ्ट इडली के साथ सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement