scorecardresearch
 

Methi Onion Hair Mask: बारिश-मॉनसून में झड़ रहे बाल? मेथी में मिलाकर लगाएं प्याज का रस, बाल होंगे मोटे और लंबे

Methi Onion Hair Mask: बालों का झड़ना एक आम समस्या है लेकिन बारिश के दिनों में कई लोगों का बहुत भयानक हेयरफॉल होता है. ऐसे में बालों की केयर करना बेहद जरूरी हो जाता है. मेथी और प्याज दोनों ही बालों के लिए बहुत अच्छे होते हैं. यहां हम आपको उन दोनों से बना एक हेयर मास्क बनाने का तरीका बता रहे हैं.

Advertisement
X
बालों का झड़ना रुकेगा (Photo: ITG)
बालों का झड़ना रुकेगा (Photo: ITG)

Methi Onion Hair Mask: खराब लाइफस्टाइल, प्रदूषण और पोषण की कमी के कारण आजकल हेयर फॉल और गंजेपन की समस्या बेहद आम हो गई है. महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बाद भी कई बार बालों का झड़ना बंद नहीं होता. ऐसे में रसोई में मौजूद दो साधारण चीजें मेथी दाना और प्याज आपके बालों के लिए वरदान साबित हो सकती हैं.

मेथी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है, जबकि प्याज का सल्फर नए बाल उगाने और हेयर थिनिंग को रोकने में मदद करता है. आइए जानते हैं गंजापन दूर करने के लिए मेथी दाना और प्याज का हेयर मास्क बनाने और लगाने का सही तरीका.

बनाने का तरीका

सामग्री: 2 बड़े चम्मच मेथी दाना, 1 मध्यम आकार का प्याज.

स्टेप 1: सबसे पहले मेथी दाना को रातभर के लिए एक कप पानी में भिगोकर रख दें.

स्टेप 2: अगली सुबह मेथी के दानों को पानी से अलग कर लें (मेथी के पानी को फेंकें नहीं, इसे टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं).

स्टेप 3: प्याज को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें.

स्टेप 4: अब मिक्सी के जार में भीगी हुई मेथी और कटे हुए प्याज के टुकड़े डालें. बिना पानी डाले या जरूरत पड़ने पर सिर्फ एक चम्मच मेथी का पानी मिलाकर इसे पीसकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें.

Advertisement

लगाने का तरीका

स्टेप 1: इस पेस्ट को लगाने से पहले अपने बालों को अच्छी तरह सुलझा लें ताकि बाल साफ हों.

स्टेप 2: अब बालों में मांग करते हुए इस पेस्ट को स्कैल्प (सिर की त्वचा) पर और खास तौर पर उस हिस्से पर लगाएं जहां बाल कम हैं या गंजापन दिख रहा है.

स्टेप 3: स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाने के बाद बचे हुए पेस्ट को बालों की लेंथ पर भी लगा सकते हैं.

स्टेप 4: पेस्ट लगाने के बाद हल्के हाथों से 5 मिनट तक स्कैल्प की मालिश करें.

स्टेप 5: इसे 30 से 45 मिनट के लिए बालों में लगा रहने दें और फिर किसी माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैम्पू से बालों को धो लें. बेहतर नतीजों के लिए हफ्ते में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement