चेहरे पर अनचाहे बाल महिलाओं के लिए परेशानी बन जाते हैं. इन्हें हटाने के लिए उन्हें बार-बार पार्लर जाकर थ्रेडिंग या वैक्सिंग करवानी पड़ती है, जिसमें उन्हें बहुत दर्द होता है. इसके साथ भी खर्चा भी होता है. लेकिन हर बार पार्लर जाना, दर्द सहना और पैसे खर्च करना आसान नहीं होता. इसी वजह से महिलाओं के लिए ये बहुत बड़ी सिरदर्दी बन जाता है.
अगर आपके चेहरे पर भी अनचाहे बाल आते हैं और आप भी दर्द और पार्लर जाने के झंझट से बचना चाहती हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको चेहरे के अनचाहे बाल साफ करने का एक आसान घरेलू तरीका बताने वाले हैं, जिसकी मदद से बिना ज्यादा पैसा खर्च इन्हें साफ कर सकते हैं. इस घरेलू उपाय में आपको महज 10 रुपये में मिलने वाली फिटकरी का इस्तेमाल करना होता है. माना जाता है कि नियमित इस्तेमाल से ये बालों की ग्रोथ को धीरे-धीरे कम करने में मदद कर सकता है. हालांकि इसका असर हर व्यक्ति की स्किन और बालों के अनुसार अलग-अलग हो सकता है.
किन चीजों की होगी जरूरत?
फिटकरी से चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए आपको एक घरेलू लेप बनाना होगा. इसके लिए आपको बहुत ही आसानी से मिलने वाली चीजों की जरूरत होगी.
फिटकरी का पाउडर कैसे तैयार करें?
फिटकरी का पाउडर तैयार करने के लिए सबसे पहले एक तवा या नॉन-स्टिक पैन हल्का गर्म करें. अब उस पर फिटकरी रखें. गर्म होने पर फिटकरी पिघलने लगेगी. इसे ठंडा होने दें और फिर मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें. आखिर में इस पाउडर को छलनी से छान लें ताकि पाउडर बिल्कुल महीन हो जाए. जब पाउडर महीन हो जाए तब इसे किसी एयरटाइट डिब्बे में रखकर बाद में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
पेस्ट बनाने का आसान तरीका
1. एक कटोरी में एक चम्मच मिल्क पाउडर लें. इसमें थोड़ा-थोड़ा गुलाब जल डालकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. अब इसमें एक चम्मच फिटकरी पाउडर मिला दें.
2. अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ा बेसन, चुटकीभर चीनी और कुछ बूंदें ग्लिसरीन भी मिला सकती हैं. इससे स्किन को एक्सफोलिएट करने और नमी बनाए रखने में मदद मिल सकती है.
ध्यान रखने वाली बात: इस नुस्खे में लिक्विड दूध का इस्तेमाल न करें, क्योंकि फिटकरी मिलाने पर दूध फट सकता है. इसलिए मिल्क पाउडर बेहतर ऑप्शन माना जाता है.
इसे लगाने का सही तरीका
1. सबसे पहले चेहरा अच्छी तरह साफ कर लें. अब तैयार पेस्ट को चेहरे या शरीर के उस हिस्से पर लगाएं जहां अनचाहे बाल हैं.
2. इसे 10 से 15 मिनट तक सूखने दें. इसके बाद बालों की बढ़ने की उल्टी दिशा में हल्के हाथों से रगड़ते हुए पेस्ट हटाएं और साफ पानी से चेहरा धो लें.
हफ्ते में कितनी बार करें इस्तेमाल?
अगर चेहरे पर बाल ज्यादा हैं, तो इस नुस्खे को हफ्ते में 1 से 2 बार इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आप इसे लगातार कुछ समय तक इस्तेमाल करते हैं, तो आपके बालों की ग्रोथ धीमी महसूस हो सकती है. हालांकि इसका असर सभी लोगों में एक जैसे नहीं होता है.
इस्तेमाल से पहले रखें ये सावधानी
किसी भी घरेलू नुस्खे को सीधे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. इसके लिए थोड़ा-सा पेस्ट हाथ या कान के पीछे लगाकर 24 घंटे तक देखें. अगर जलन, खुजली, लालपन या एलर्जी जैसी कोई समस्या हो, तो इसका इस्तेमाल न करें. जिनकी स्किन बहुत सेंसिटिव है या कोई स्किन संबंधी बीमारी है, उन्हें पहले स्किन एक्सपर्ट की सलाह लेना अच्छा रहेगा.