How to Remove Ants: गर्मियां आते ही किचन और घरों में चीटियों का आतंक शुरू हो जाता है. खाने-पीने की चीजों से लेकर अलमारियों तक ये नन्हीं चीटियां हर जगह अपना कब्जा जमा लेती हैं. अक्सर लोग इन्हें भगाने के लिए जहरीले कीटनाशकों या चौक का इस्तेमाल करते हैं जो बच्चों और खाने के सामान के लिए हानिकारक हो सकते हैं.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में ही ऐसी दो चीजें मौजूद हैं जिनकी खुशबू और असर से चीटियां कोसों दूर भागती हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं उन चमत्कारी ट्रिक्स के बारे में जो मिनटों में चीटियों का सफाया कर देंगी.
दालचीनी का कमाल
दालचीनी की तेज गंध चीटियों के लिए सहन करना मुश्किल होता है. जहां से चीटियां आ रही हों, उस छेद या दरार के पास दालचीनी का पाउडर छिड़क दें. आप दालचीनी के तेल में रूई भिगोकर भी उन रास्तों पर भी रख सकते हैं. इसकी खुशबू चीटियों को प्रभावित करती है और वो रास्ता बदल लेती हैं.
सफेद सिरका और पानी
सिरका चीटियों द्वारा छोड़े गए फेरोमोन्स (गंध के निशान) को मिटा देता है जिससे वो अपना रास्ता भूल जाती हैं. एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका मिलाएं. इस मिश्रण को किचन काउंटर कोनों और चीटियों के ठिकानों पर स्प्रे करें. सूखने के बाद चीटियां वहां दोबारा नहीं फटकेंगी.
इन 2 चीजों के अलावा कुछ और कारगर घरेलू नुस्खे
किचन के मसालों में इस्तेमाल होने वाले तेजपत्ता की खुशबू चीटियों को बिल्कुल पसंद नहीं होती. अगर आप अलमारियों या अनाज के डिब्बों में तेजपत्ता रख देते हैं, तो चीटियां वहां से दूरी बना लेती हैं.
नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड चीटियों के गंध पहचानने की शक्ति को खत्म कर देता है. पोछा लगाते समय पानी में थोड़ा नींबू का रस या उसके छिलके घिसकर डालने से फर्श पर चीटियां नहीं आतीं.
पुदीने की ताजी पत्तियां या पिपरमेंट ऑयल की कुछ बूंदें रूई में भिगोकर कोनों में रखने से घर में ताजगी भी रहती है और चीटियां भी गायब हो जाती हैं.