scorecardresearch
 

How to Make Sewaiyan: बाजार की मिलावट छोड़ें, सावन से पहले ही घर पर तैयार कर लें कुरकुरी सेवइयां, इस ट्रिक से बनेंगी परफेक्ट

How to Make Sewaiyan: सावन के पावन महीने में दूध में डूबी मीठी सेवइयां और सेवइयों की खीर खाने का अपना ही मजा है. लेकिन बाजार की मिलावटी सेवइयों को छोड़कर क्यों न आप घर पर ही आसान ट्रिक से परफेक्ट और क्रिस्पी सेवइयां तैयार कर लें.

Advertisement
X
घर पर बनाएं सेवइयां (Photo: ITG)
घर पर बनाएं सेवइयां (Photo: ITG)

How to Make Sewaiyan: सावन का महीना आते ही हर घर में खीर, सेवइयां और तरह-तरह के मीठे पकवान बनने शुरू हो जाते हैं. लेकिन आजकल बाजार में मिलने वाली सेवइयों में मिलावट और घटिया क्वालिटी के आटे का डर बना रहता है जो स्वाद के साथ सेहत भी बिगाड़ सकता है. ऐसे में क्यों न इस बार सावन की शुरुआत से पहले ही आप घर पर एकदम शुद्ध, क्रिस्पी और बाजार जैसी पतली सेवइयां बनाकर स्टोर कर लें. आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी सीक्रेट ट्रिक, जिससे आपकी सेवइयां न तो आपस में चिपकेंगी और न ही बनाते वक्त टूटेंगी.

घर पर परफेक्ट सेवइयां बनाने का तरीका 
सामग्री
गेहूं का आटा या बारीक सूजी: 2 कप

पानी: आटा गूंथने के लिए

नमक: एक चुटकी (ऑप्शनल)

घी: 1 छोटा चम्मच (आटे में मोयन के लिए जिससे सेवई क्रिस्पी बने)

बनाने की विधि और परफेक्ट ट्रिक 
सख्त आटा गूंथें (सबसे अहम ट्रिक): एक परात में आटा या सूजी लें. इसमें एक चुटकी नमक और 1 चम्मच घी मिलाएं. अब बहुत कम पानी का इस्तेमाल करते हुए एकदम सख्त डो तैयार करें. आटा जितना सख्त होगा, सेवइयां उतनी ही अलग-अलग और परफेक्ट बनेंगी. आटे को 15 मिनट के लिए गीले सूती कपड़े से ढककर रख दें.

मशीन से शेप दें: सेवई बनाने वाली मशीन में सबसे बारीक जाली लगाएं. आटे की लोई बनाकर मशीन में भरें.

सुखाने की ट्रिक (ये ट्रिक अपनाएं ताकि टूटें नहीं)

एक बड़ी परात या साफ सूती कपड़े पर थोड़ा सा सूखा आटा छिड़कें.

Advertisement

अब मशीन से गोल-गोल घुमाते हुए सेवइयां गिराएं.

इन्हें तुरंत छूने की बजाय 1-2 घंटे पंखे की हवा में सूखने दें.

रोस्ट करके स्टोर करें: जब सेवइयां हल्की सूख जाएं, तो उन्हें सूखी कढ़ाई में धीमी आंच पर बिना तेल या 1/2 चम्मच घी के साथ हल्का सुनहरा होने तक रोस्ट कर लें.

ठंडा होने के बाद इन्हें एयरटाइट डिब्बे में बंद करके महीनों तक स्टोर करें और सावन में जब मन चाहे स्वादिष्ट खीर या सेवई बनाएं!

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement