scorecardresearch
 

How to Make Perfect Kheer: न मावा, न कंडेंस्ड मिल्क! केवल दूध और चावल से 15 मिनट में बनाएं गाढ़ी और रबड़ीदार खीर

How to Make Perfect Kheer: अगर आप भी नवरात्रि पर माता को भोग लगाने और कन्या पूजन के लिए बाजार की मिठाई लाने का सोच रहे हैं तो रुक जाएं. यहां हम आपको घर पर बिलकुल बाजार जैसी टेस्टी और गाढ़ी खीर बनाने की ट्रिक बता रहे हैं.

Advertisement
X
घर पर बनाएं खीर (Photo: ITG)
घर पर बनाएं खीर (Photo: ITG)

नवरात्रि में कन्या पूजन पर देवी मां के भोग और छोटी कन्याओं के लिए चावल की खीर का विशेष महत्व होता है. अक्सर लोग समय बचाने के लिए बाजार से मिठाइयां लाते हैं, लेकिन जो मिठास और शुद्धता घर की बनी खीर में होती है, वह कहीं नहीं मिलती. कई बार घर पर खीर बनाते समय दूध पतला रह जाता है या चावल अलग तैरते हैं.

अगर आप बासमती टुकड़ा चावल को थोड़े से घी में भूनकर धीमी आंच पर मलाई खुरचते हुए पकाएं, तो खीर बिना मावा के भी एकदम गाढ़ी और रबड़ी जैसी बनती है. आइए जानते हैं इसे झटपट बनाने की सबसे आसान विधि!

सामग्री:

1.5 लीटर फुल क्रीम दूध

1/2 कप छोटे बासमती चावल (20 मिनट भीगे हुए)

3/4 कप चीनी

1 बड़ा चम्मच देसी घी

1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

थोड़े से केसर के धागे और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, पिस्ता)

बनाने की विधि:

पैन में 1 चम्मच घी गर्म करें और भीगे हुए चावलों को 1 मिनट धीमी आंच पर हल्का भून लें.

भारी तले के बर्तन में 1.5 लीटर दूध उबालें. उबाल आते ही भुने हुए चावल डालें और धीमी आंच पर 20 मिनट तक पकने दें.

दूध उबलने पर कड़ाही के किनारों की मलाई खुरचकर वापस खीर में मिलाते रहें. पके हुए थोड़े से चावलों को मैश करके वापस डालें ताकि खीर तुरंत गाढ़ी हो जाए.

Advertisement

चावल पूरी तरह गल जाने पर ही चीनी, केसर वाला दूध और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाएं. 5 मिनट और पकाएं.

अंत में इलायची पाउडर मिलाकर गैस बंद कर दें. तैयार गाढ़ी और मलाईदार खीर कन्या पूजन में पूरियों के साथ परोसें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement