scorecardresearch
 

How To Get Rid Of Lizards: दीवारों पर अब नहीं दिखेगी एक भी छिपकली, बस बना लें मास्टरशेफ पंकज भदौरिया का ये खास स्प्रे, तुरंत होंगी गायब

How To Get Rid Of Lizards: घर की दीवारों पर रेंगती छिपकलियों से अगर आप परेशान हैं, तो मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने इसका इलाज बताया है. मास्टरशेफ ने एक बेहद असरदार घरेलू नुस्खा शेयर किया है, जिसे स्प्रे करने से छिपकलियां डरकर भाग जाएंगी.

Advertisement
X
छिपकलियों को नेफ्थलीन बॉल्स की गंध बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है. (Photo: ITG)
छिपकलियों को नेफ्थलीन बॉल्स की गंध बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है. (Photo: ITG)

How To Get Rid Of Lizards: गर्मियों और बारिश के मौसम में सिर्फ बाहर ही नहीं घर के अंदर भी कीड़े-मकौड़े, चूहों और चीटियों का आतंक देखने को मिलता है. जहां इन सब चीजों को भगाना आसान होता है, लेकिन घर की दीवारों पर घूमती छिपकलियां कई लोगों के लिए परेशानी बन जाती हैं. कुछ लोग तो इन्हें देखते ही डर जाते हैं और तुरंत कमरे से बाहर निकल जाते हैं. ये न केवल लोगों को डराती हैं, बल्कि दीवारों पर चलती हुईं बहुत ही गंदी भी लगती हैं. यूं तो छिपकली भगाने के लिए लोग मोरपंख से लेकर अंडे के छिलकों तक को घरों में टांगते हैं, लेकिन उनसे छिपकली भागती नहीं है.

अगर आप भी घर में छिपकली आने से परेशान हैं, तो मास्टरशेफ पंकज भदौरिया का बताया एक आसान घरेलू नुस्खा आपकी मदद कर सकता है. खास बात ये है कि इस ट्रिक के लिए आपको सिर्फ 3 चीजों की जरूरत पड़ेगी और इसे बनाना भी बेहद आसान है.

छिपकली भगाने का लिक्विड बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए होगा?
मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने छिपकली भगाने के लिए एक सॉल्यूशन बनाया बताया है, जिसे बनाने के लिए महज 3 चीजों की जरूरत पड़ेगी. इस घरेलू सॉल्यूशन को तैयार करने के लिए आपको चाहिए 

  • 3 नेफ्थलीन बॉल्स
  • 2 चम्मच डेटॉल
  • आधा कप पानी

ऐसे तैयार करें छिपकली भगाने वाला सॉल्यूशन

सबसे पहले नेफ्थलीन बॉल्स को अच्छी तरह कूटकर उसका बारीक पाउडर बना लें. अब इसमें 2 चम्मच डेटॉल और आधा कप पानी मिलाएं. तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें, जिससे ये सब अच्छे से मिल जाए और आप आसानी से छिपकलियों को भगा पाएं. 

घर के किन हिस्सों में करें स्प्रे?
मास्टरशेफ पंकज भदौरिया कहती हैं कि जब ये सॉल्यूशन तैयार हो जाए तब इसे स्प्रे बोतल में भर लें और उन जगहों पर छिड़कें जहां छिपकलियां ज्यादा दिखाई देती हैं. जैसे:

  • कमरे के कॉर्नर्स
  • खिड़कियों के आसपास
  • किचन के डार्क एरिया
  • सिंक और कैबिनेट के पीछे की जगह

क्यों असरदार माना जाता है ये नुस्खा?

नेफ्थलीन और डेटॉल की तेज गंध छिपकलियों को पसंद नहीं आती हैं. यही वजह है कि वे इन जगहों से दूर रहने लगती हैं. लोगों के लिए मास्टरशेफ का बताया छिपकलियां भगाने का ये घरेलू तरीका बाजार में मिलने वाले केमिकल स्प्रे से ज्यादा आसान और काम का साबित हो सकता है. लेकिन इसे इस्तेमाल करते वक्त थोड़ा सावधानी रखनी जरूरी है. अगर घर में छोटे बच्चे या पालतू जानवर हैं, तो इस सॉल्यूशन को उनकी पहुंच से दूर रखें. साथ ही स्प्रे करते समय हाथों में ग्लव्स और मुंह पर मास्क पहनना अच्छा रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement