scorecardresearch
 
Advertisement
ओटीटी

'कपड़े उतारो... देखना होगा कि तुम महिला हो', सरकारी अस्पताल में डॉक्टर्स ने की बदसलूकी! क्रिकेटर का शॉकिंग दावा

अनाया बांगर का दर्द
  • 1/10

क्रिकेटर आर्यन बांगड़ ने कुछ वक्त पहले अपना सेक्स चेंज ऑपरेशन कराया था और अब वो लड़की बन चुकी हैं, नई पहचान अनाया बांगर के नाम से नया जीवन जी रही हैं. लेकिन ये करना उनके लिए आसान नहीं रहा है और न ही अब भी है. 

अनाया बांगर का दर्द
  • 2/10

अनाया बांगड़ ने बताया कि जब उन्होंने अपनी सेक्शुअलिटी का खुलासा किया था, तब लोग शॉक्ड हो गए थे. वो अकेलापन महसूस करने लगी थीं. लोग काफी ताने देते थे. अजीबोगरीब बिहेव करते थे. 

अनाया बांगर का दर्द
  • 3/10

हॉटरफ्लाई से बातचीत में अनाया ने कहा कि एक बार वो एक पार्टी में थीं, तब एक अंकल ने झूककर उनके निचले हिस्से की ओर देखने की कोशिश की थी. वो शॉक्ड हो गई थीं. 

Advertisement
अनाया बांगर का दर्द
  • 4/10

वहीं उनके एक दोस्त ने उनके प्राइवेट पार्ट पर टैप करके सच जानने की कोशिश की. अनाया ने बताया कि वो खुद में बंधा हुआ महसूस करती थीं. उनका दिमाग और दिल अलग अलग दिशा में चल रहा था. 

अनाया बांगर का दर्द
  • 5/10

अनाया ने इसी के साथ एक शॉकिंग इंसीडेंट भी सुनाया, जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया था. उन्होंने बताया कि ट्रांस बिल की वजह से उन्हें अपने डॉक्यूमेंट्स चेंज करवाने पड़े. इसके लिए उन्हें सरकारी अस्पताल जाना पड़ा था. 

अनाया बांगर का दर्द
  • 6/10

वो बोलीं- मेरे पास जितनी भी सर्जरी हुई है उसके सारे डॉक्यूमेंट्स हैं. मैं सरकारी अस्पताल गई थी, वहां 6 मेल डॉक्टर्स और 3 फीमेल डॉक्टर्स का पैनल बैठा था. उन्हें सर्टिफाई करना था. 

अनाया बांगर का दर्द
  • 7/10

लेकिन उन्होंने मुझे कहा कि आपको अपने पूरे कपड़े उतारने होंगे, और हमें सबकुछ दिखाना पड़ेगा कि आप सच में महिला हैं कि नहीं. आपकी सर्जरी सही में हुई है कि नहीं. 

अनाया बांगर का दर्द
  • 8/10

अनाया आगे अपना दर्द बताते हुए रुआंसी हो गईं और बोलीं कि आपको पता होगा कि गायनेकोलॉजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ) कैसे चेक करते हैं. उन्होंने वैसे मेरा टेस्ट सबके सामने किया है. मैंने कहा था कि मैं नहीं चाहती कि मेल डॉक्टर्स यहां हों, तो उन्होंने कहा कि ये जरूरी है, वेरिफाई करने के लिए. 

अनाया बांगर का दर्द
  • 9/10

अनाया ने बताया कि मैंने इसके बाद इस एक्सपीरियंस का एक वीडियो भी पोस्ट किया था, तब मुझे पता चला कि उन्होंने जो मेरे साथ किया वो गैर-कानूनी था. इसके बाद भी मेरे सारे डॉक्यूमेंट्स पर मेरी पुरानी फोटो हैं, पुराना नाम है. मैं कहीं जाती हूं तो लोग डाउट में देखते हैं, पूछते हैं- तुम कौन हो?

Advertisement
अनाया बांगर का दर्द
  • 10/10

अनाया ने अपना डर बताते हुए कहा कि मैंने कहीं भी जाना छोड़ दिया है. क्योंकि कहीं अगर वो गईं और उन्हें कुछ हो गया तो क्या होगा. क्योंकि उनके डॉक्यूमेंट्स पर वो आज भी आर्यन बांगड़ ही हैं. ये डर उनके मन में समा चुका है. 

Advertisement
Advertisement