scorecardresearch
 

Jau Paratha Recipe: नाश्ते में गेहूं की जगह बनाएं जौ के आटे का पराठा, सेहत रहेगी बेहतर और खाने में है लाजवाब

Jau Paratha Recipe: अगर आप रोज के नाश्ते से कुछ अलग, हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो जौ का पराठा बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. यह न सिर्फ खाने में टेस्टी होता है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. आज हम आपको जौ का पराठा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
जौ के आटे का हेल्दी-टेस्टी पराठा (Photo-ITG)
जौ के आटे का हेल्दी-टेस्टी पराठा (Photo-ITG)

Jau Paratha Recipe: भारतीय घरों में सुबह के नाश्ते में पराठा सबसे ज्यादा खाए जाने वाले नाश्तों में से एक है. लेकिन रोज-रोज गेहूं के पराठे खाने से बोरियत महसूस होने लगती है. ऐसे में अगर आप कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो और आसानी से बन जाए तो जौ का पराठा बेस्ट ऑप्शन है. यह खाने में काफी टेस्टी होता है और इसे सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से मिनटों में बनाया जा सकता है.

जौ का आटा खासकर गर्मियों के मौसम के लिए बेहतर माना जाता है. इसकी तासीर ठंडी होती है जो गर्मियों में बॉडी टेंपरेचर को बैलेंस करने में मदद करती है. साथ ही यह फाइबर से भरपूर होता है जो डाइजेशन को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है और उमस वाले मौसम में होने वाली गैस व ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है. तो आइए जानते हैं, घर पर सॉफ्ट और टेस्टी जौ के पराठे कैसे बनाए जा सकते हैं.

जौ के आटे से पराठा बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

1/2 कप जौ का आटा
1 बड़ा चम्मच गेहूं का आटा
1/2 प्याज (बारीक कटा हुआ)
2 हरी मिर्च (कटी हुई)
1/2 चम्मच अदरक पेस्ट
1/2 चम्मच लहसुन पेस्ट
नमक स्वादानुसार
तेल (पराठा सेंकने के लिए)
पानी जरूरत के अनुसार
 

जौ के आटे से पराठा बनाते कैसे हैं?

  1. सबसे पहले प्याज को पीसकर पेस्ट बना लें.
  2. अब एक बाउल में जौ का आटा, गेहूं का आटा, अदरक-लहसुन पेस्ट, प्याज का पेस्ट, हरी मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  3. इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंध लें.
  4. अब आटे की छोटी लोई बनाएं और इसे बेलकर पराठे का आकार दें.
  5. तवा गरम करें और पराठे को दोनों तरफ से तेल लगाकर अच्छी तरह सेंक लें.
  6. गरमा-गरम जौ का पराठा तैयार है. इसे दही, हरी चटनी या अचार के साथ गरमा-गरम परोसें. 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement