scorecardresearch
 

Sweetcorn Dhokla Recipe: बिना बेसन घर पर बनाएं स्पंजी स्वीटकॉर्न ढोकला, प्रोटीन और स्वाद मिलेंगे साथ-साथ

बारिश के मौसम में समोसे-पकौड़ों की जगह प्रोटीन से भरपूर स्वीटकॉर्न ढोकला ट्राई करें. बिना बेसन, सिर्फ उबले स्वीटकॉर्न, मूंग दाल और सूजी से बना यह ढोकला बेहद सॉफ्ट और स्पंजी बनता है. इसे सुबह के नाश्ते या शाम की चाय के साथ हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

Advertisement
X
भुट्टे से ढोकला बना सकते हैं. (PHOTO:AI)
भुट्टे से ढोकला बना सकते हैं. (PHOTO:AI)

Sweetcorn Dhokla Recipe: बारिश का मौसम आते ही चाय के साथ कुछ टेस्टी और गर्मागर्म खाने का मन करने लगता है. हालांकि, इस दौरान लोग अक्सर समोसे, कचौड़ी और पकौड़ों जैसी तली-भुनी चीजें खाते हैं, जो स्वाद तो देती हैं लेकिन सेहत पर भारी पड़ सकती हैं. अगर आप इस मानसून टेस्टी और हेल्दी खाना चाहते  हैं तो इस बार अपनी रसोई में स्वीटकॉर्न ढोकले की रेसिपी ट्राई करें. 

बिना बेसन के बनने वाला स्वीटकॉर्न ढोकला इन दिनों लोगों के बीच तेजी से पसंद किया जा रहा है. इसमें मीठे भुट्टे की प्राकृतिक मिठास, मूंग दाल का प्रोटीन और सूजी से बनने वाला यह ढोकला बेहद नरम, स्पंजी और टेस्टी बनता है. इस रेसिपी की खास बात यह है कि इसमें बेसन का इस्तेमाल नहीं होता, फिर भी ढोकला बिल्कुल बाजार जैसा मुलायम बनकर तैयार होता है.

इसे आप सुबह के नाश्ते, बच्चों के टिफिन, ऑफिस लंच या शाम की चाय के साथ हेल्दी स्नैक के रूप में परोस सकते हैं. अगर घर आए मेहमानों को कुछ अलग और पौष्टिक खिलाना चाहते हैं, तो भी आप इस ढोकला को आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

स्वीटकॉर्न ढोकला बनाने के लिए सामग्री

  • 1 उबला हुआ स्वीटकॉर्न (दाने निकाले हुए)
  • ½ कप भीगी हुई मूंग दाल
  • 2-3 चम्मच सूजी
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 1 नींबू का रस
  • ½ चम्मच जीरा
  • ¼ चम्मच हल्दी
  • 2 चम्मच पिसी हुई चीनी
  • 1 चम्मच नमक
  • 1 पैकेट ईनो
  • आधा गिलास पानी 

गार्निश के लिए

Advertisement
  • लाल मिर्च पाउडर
  • बारीक कटा हरा धनिया

ऐसे बनाएं स्वीटकॉर्न ढोकला

  1. सबसे पहले मिक्सर जार में उबले हुए स्वीटकॉर्न के दाने, भीगी मूंग दाल, हरी मिर्च, नींबू का रस, जीरा, हल्दी, चीनी, नमक और थोड़ा पानी डालकर हल्का दरदरा बैटर तैयार कर लें.
  2. अब इस बैटर को एक बाउल में निकालें और इसमें सूजी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें. बैटर को लगभग 15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए.
  3. स्टीम करने से ठीक पहले बैटर में ईनो डालें और हल्के हाथों से मिला दें. अब एक ग्रीस की हुई ट्रे या ढोकला प्लेट में बैटर डालें. चाहें तो ऊपर से थोड़ा लाल मिर्च पाउडर छिड़क दें.
  4. मिडियम आंच पर 10 से 15 मिनट तक स्टीम करें. टूथपिक डालकर चेक करें. अगर टूथपिक साफ बाहर निकल आए, तो समझिए आपका ढोकला तैयार है.
  5. आखिर में ऊपर से ताजा हरा धनिया डालकर गार्निश करें. फिर इसे आप हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें. 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement