Maharashtrian Thalipeeth Recipe: नाश्ता दिन का सबसे जरूरी मील माना जाता है. अगर आप रोज-रोज सुबह चीला या पराठा खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया, हेल्दी और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं तो थालीपीठ आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. महाराष्ट्र की यह पारंपरिक डिश कई तरह के आटे और हल्के मसालों से बनाई जाती है.
यही वजह है कि यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होती है. इसे बनाना भी आसान है और यह लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद करती है. आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और यह बनता कैसे है.
इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
1 कप ज्वार का आटा
¼ कप गेहूं का आटा
¼ कप बाजरा का आटा
¼ कप चावल का आटा
¼ कप बेसन
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 बारीक कटा प्याज
2 बारीक कटी हरी मिर्च
बारीक कटा हरा धनिया
¼ छोटा चम्मच हल्दी
½ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
¼ छोटा चम्मच अजवाइन
2 छोटे चम्मच सफेद तिल
1 चुटकी हींग
स्वादानुसार नमक
जरूरत के अनुसार तेल
जरूरत के अनुसार पानी