Hyderabadi Dal Tadka Recipe: दाल भारतीय खाने का अहम हिस्सा है जो लगभग हर घर में रोज बनाई जाती है. लेकिन आप रोज-रोज एक जैसी सादी दाल खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो हैदराबादी दाल तड़का आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. तीन तरह की दाल, प्याज-धनिया के मसालेदार पेस्ट और देसी तड़के से तैयार होने वाली यह दाल खाने में काफी टेस्टी होती है. इसे आप रोटी, नान, पराठे या सादे चावल के साथ परोस सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि घर पर चटपटी हैदराबादी दाल तड़का कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
दाल उबालने के लिए
½ कप साबुत हरी मूंग दाल (धोकर 10-15 मिनट भिगोई हुई)
1 कप चना दाल (धोकर भिगोई हुई)
1 कप तूर दाल (धोकर भिगोई हुई)
4-5 कप पानी
3-4 बड़े चम्मच घी
स्वादानुसार नमक
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
प्याज-धनिया का पेस्ट बनाने के लिए
2 बड़े प्याज
2 हरी मिर्च
¼ कप ताजा हरा धनिया
½ इंच अदरक
1 बड़ा चम्मच तेल
स्वादानुसार नमक
तड़का और मसालों के लिए
2 बड़े चम्मच तेल
तैयार प्याज-धनिया का पेस्ट
¼ छोटा चम्मच हींग
1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 कप फेंटा हुआ दही
1 बड़ा चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर
एक चुटकी जीरा पाउडर
2 बड़े चम्मच तले हुए प्याज (वैकल्पिक)
1-2 बड़े चम्मच घी
½ इंच अदरक (लंबा कटा हुआ)
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
तड़के के लिए
2 बड़े चम्मच तेल
1 बड़ा चम्मच घी
5-6 सूखी लाल मिर्च
½ छोटा चम्मच जीरा