Anardana Chutney Recipe: भारतीय खाने में चटनी का अपना अलग ही स्वाद होता है. दाल-चावल हो, पराठे हों या फिर पकौड़े, साथ में चटपटी चटनी मिल जाए तो खाने का टेस्ट बढ़ जाता है. अगर आप भी रोज एक जैसी धनिया-पुदीना की चटनी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार अनारदाना चटनी ट्राई कर सकते हैं. अनारदाना यानी सूखे अनार के दाने इस चटनी को खट्टा स्वाद देते हैं. वहीं, हरा धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन इसे तीखा और खुशबूदार बनाते हैं.
इस चटनी की खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री या लंबे समय तक रसोई में मेहनत करने की जरूरत नहीं है. बस सभी चीजों को मिक्सर में पीसना है और आपकी चटपटी चटनी तैयार हो जाएगी. इसे समोसे, पकौड़े, कचौड़ी, पराठे और दूसरे स्नैक्स के साथ परोस सकते हैं, आइए अनारदाना चटनी बनाने की आसान रेसिपी जानते हैं.
अनारदाना चटनी बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
अनारदाना चटनी बनाने का आसान तरीका
अनारदाना चटनी को स्वादिष्ट बनाने के टिप्स
पानी कम डालें: चटनी में एक साथ ज्यादा पानी डालने से इसका स्वाद हल्का हो सकता है. इसलिए जरूरत के अनुसार ही पानी डालें.
ताजा हरा धनिया और पुदीना लें: इससे चटनी का रंग और खुशबू अच्छी रहती है.
मिर्च अपने स्वाद के अनुसार रखें: कम तीखा पसंद करने वाले लोग हरी मिर्च की मात्रा घटा सकते हैं.
ताजा बनाकर खाएं: चटनी का स्वाद और खुशबू बनाए रखने के लिए इसे ताजा बनाना बेहतर है. बची हुई चटनी को साफ, ढक्कन वाले डिब्बे में फ्रिज में रखें और जल्द इस्तेमाल करें.