Dahi Kheera Salad Recipe: चिलचिलाती धूप में भी पेट रहेगा ठंडा! खीरा और दही से मिनटों में तैयार करें टेस्टी सलाद
Dahi Kheera Salad Recipe: गर्मियों में ठंडा और हेल्दी खाना हर किसी को पसंद आता है. ऐसे में दही और खीरे से बना यह रिफ्रेशिंग सलाद स्वाद के साथ-साथ शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने में भी मदद करता है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बना सकेंगे.
Advertisement
X
ठंडा-ठंडा खीरे और दही का सलाद बनाने का आसान तरीका (Photo-ITG)
Dahi Kheera Salad Recipe: गर्मियों के मौसम में लोग खाने में ऐसी चीजें पसंद करते हैं जो हल्की, हेल्दी और शरीर को ठंडक देने वाली हों. ऐसे में दही वाला खीरे का सलाद एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह सलाद खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ काफी रिफ्रेशिंग भी लगता है. इसमें दही, खीरा और दूसरी सब्जियों का इस्तेमाल होने की वजह से यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद कर सकता है.
खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह दोपहर के खाने के साथ एक परफेक्ट डिश बन सकती है. आज हम आपको मिनटों में दही और खीरा का रिफ्रेशिंग सलाद बनाना बताएंगे जो गर्मियों के मौसम में आपके पेट को ठंडा रखने के साथ-साथ ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है.
दही और खीरा का सलाद बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
2 खीरे
1 कप दही
1 प्याज
1 गाजर
1 कप स्वीट कॉर्न (मक्के के दाने)
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स (कुटी हुई लाल मिर्च)
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
नमक स्वादानुसार