मुरादाबाद के पास संभल में एक ट्रैक्टर की टक्कर ट्रक से हो गयी, जिसमें उस पर सवार कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी और 30 घायल हो गये.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना शनिवार रात की है, जिसमें पांच लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी और छह अन्य की मौत अस्पताल में हो गयी. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर का चालक नशे की हालत में था और उसने इस पर से नियंत्रण खो दिया. घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें खतरे से बाहर बताया जाता है. मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.