सुपरस्टार सलमान खान हर दिल अजीज हैं. वो यारों के यार और खुशमिजाज इंसान हैं. ये भी कह सकते हैं कि वो दरियादिली का दूसरा नाम हैं.
Photo: Instagram @beingsalmankhan
आज सलमान के पास लैविश बंगला, लग्जरी कार और दौलत सब है. वो अच्छा कमा और खा रहे हैं, लेकिन सबकुछ होने के बावजूद उनकी जिंदगी में खालीपन है.
Photo: Instagram @beingsalmankhan
60 साल की उम्र में सलमान अकेले जिंदगी जी रहे हैं. उनकी जिंदगी में एक खालीपन है, जो किसी पार्टनर के आने पर भरा जा सकता है.
Photo: Instagram @beingsalmankhan
कॉफी विद करण पर सलमान ने अपनी जिंदगी के इस खालीपन पर बात की. उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में खालीपन है.
Photo: Instagram @beingsalmankhan
सलमान कहते हैं कि उन्हें किसी ने भी शादी करने से रोका नहीं है. उन्होंने हंसते हुए कहा कि उसने मुझे छोड़कर किसी और से शादी कर ली. मैं टूटा हुआ था.
Photo: Instagram @beingsalmankhan
सलमान ने कहा कि लेकिन बच्चे मेरी पिक्चर में जरूर हैं. एक दिन मेरे बच्चे होंगे और पिता बनना बहुत अद्बभुत चीज है.
Photo: Instagram @beingsalmankhan
जब सलमान से पूछा गया कि क्या वो वर्जिन हैं. इस पर उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया. लेकिन उन्होंने कहा- जब मैं 15-16 साल का था, तो मैंने अपने पिता से एक चीज सीखी थी.
Photo: Instagram @beingsalmankhan
सलमान कहते हैं कि उनके पिता ने उनसे कहा था कि 'मैं कभी पब्लिक में अपनी लाइफ पर बात नहीं करना चाहता. बेडरूम, बेडरूम है. लिविंगरूम पूरा देश है. इसलिए बेडरूम की बात बेडरूम में रहनी चाहिए.'
Photo: Instagram @beingsalmankhan
शायद यही कारण है कि सलमान ने कभी अपनी निजी जिंदगी के बारे में कैमरे पर बात नहीं की. ना ही वो अब करना चाहते हैं.
Photo: Instagram @beingsalmankhan
सलमान की डेटिंग लाइफ पर बात करें, तो एक वक्त पर वो संगीता बिजलानी के साथ रिश्ते में थे. दोनों की शादी के का़र्ड छप चुके थे, लेकिन रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया.
Photo: Social Media
सलमान खान का ऐश्वर्या राय और कटरीना कैफ संग भी रिश्ता रहा है, जो कि जगजाहिर है. लेकिन उन्होंने कभी इस पर बात नहीं की.
Photo: Social Media