scorecardresearch
 

'वंदे मातरम-जय श्रीराम बोलने वालों का ही वोट चाहिए मुझे' मिर्जापुर से BJP विधायक रत्नाकर मिश्रा का वीडियो वायरल

मिर्जापुर नगर से बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने राम-द्रोहियों और देशद्रोहियों के वोट ठुकराते हुए कहा कि ऐसे लोगों के वोट से उनकी ईवीएम अशुद्ध हो जाएगी. उन्होंने केवल भारत माता की जय और जय श्री राम बोलने वालों का समर्थन मांगा है.

Advertisement
X
बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा (Photo- ITG)
बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा (Photo- ITG)

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर नगर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रत्नाकर मिश्रा का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने देशद्रोहियों और राम-द्रोहियों का वोट लेने से साफ इनकार कर दिया है. 

राम-द्रोहियों के वोट से अशुद्ध होगी ईवीएम

मिर्जापुर नगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा ने यह बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है और वे किसी भी राम-द्रोही या देशद्रोही का वोट नहीं चाहते. विधायक के अनुसार, यदि ऐसे लोग एक भी वोट डाल देंगे तो उनकी ईवीएम अशुद्ध हो जाएगी. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया है. 

भारत माता की जय बोलने वालों का चाहिए समर्थन

बीजेपी विधायक ने अपनी शर्त रखते हुए कहा कि उन्हें केवल उन्हीं लोगों का वोट चाहिए जो भारत माता की जय, जय श्री राम और वंदे मातरम बोलते हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भारत माता को नहीं मानता, उसका वोट उन्हें नहीं चाहिए. अल्पसंख्यकों पर बात करते हुए मिश्रा ने कहा कि यदि वे राम भक्त होंगे और भारत माता की पूजा करेंगे, तो ही उनका वोट स्वीकार है. 

Advertisement

दिल्ली प्रदर्शन पर विदेशी साजिश का आरोप

रत्नाकर मिश्रा ने उन लोगों पर कड़ा हमला बोला जो भारत में रहकर पाकिस्तान का गुणगान करते हैं. उन्होंने कहा कि यहां का खाना खाकर देश के खिलाफ गाने वालों का समर्थन नहीं चाहिए। इसके साथ ही, दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने इसे विदेशियों की साजिश करार दिया और आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement