scorecardresearch
 

भारत दुनिया का 5वां सबसे कर्जदार देश

विश्व बैंक के ग्लोबल डेवेलपमेंट फिनांश 2010 रिपोर्ट में 20 कर्जदार देशों के आंकड़ों के आधार पर भारत को दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा कर्जदार देश बताया गया है.

Advertisement
X

विश्व बैंक के ग्लोबल डेवेलपमेंट फिनांश 2010 रिपोर्ट में 20 कर्जदार देशों के आंकड़ों के आधार पर भारत को दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा कर्जदार देश बताया गया है.

लोकसभा में शिव कुमार उदासी के प्रश्न के लिखित उत्तर में वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने बताया कि विश्व बैंक के ग्लोबल डेवेलपमेंट फिनांश 2010 रिपोर्ट में बाह्य कर्ज के मामले में भारत को दुनिया का पांचवां सबसे कर्जदार देश बताया गया है.

इस सूची में पहले स्थान पर रूस उसके बाद चीन, तुर्की और ब्राजील हैं.

उन्होंने कहा कि सितंबर 2010 को समाप्त तिमाही में भारत का बाहय कर्ज 1,332,195 करोड़ रूपये थी जबकि इससे पूर्व मार्च 2010 को समाप्त तिमाही में बाहय कर्ज 1,184,998 करोड़ रूपये थी.

Advertisement
Advertisement