scorecardresearch
 

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान

जनसुराज के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रवक्ता मनोज भारती ने बांकीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर आधिकारिक प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. उन्होंने बताया कि नितिन नवीन द्वारा खाली की इस सीट पर पार्टी ने प्रशांत किशोर को उम्मीदवार बनाया है.

Advertisement
X
बांकीपुर से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर. (File Photo: PTI)
बांकीपुर से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर. (File Photo: PTI)

बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. पटना में मनोज भारती ने आधिकारिक तौर पर बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरने के लिए प्रशांत किशोर के नाम की घोषणा कर दी है.

प्रशांत किशोर के उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा के बाद, अब बांकीपुर विधानसभा उप-चुनाव की पूरी तस्वीर बदल गई है. प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने के फैसले के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है. आने वाले दिनों में इस सीट पर प्रचार अभियान को और तेज करने की रणनीति बनाई जा रही है.

नितिन नवीन ने खाली की है सीट

बता दें कि ये सीट पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है, क्योंकि उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद राज्यसभा के रास्ते दिल्ली बुलाई लिया था. इसके बाद उन्होंने बांकीपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया.

30 जुलाई को होगा मतदान

बीते दिनों भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी, जिसके तहत 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा और 3 अगस्त को वोटों की गिनती की जाएगी.

Advertisement

आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, उपचुनावों के लिए गजट अधिसूचना 6 जुलाई को सोमवार के दिन जारी की जाएगी. इसके बाद नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और नामांकन दाखिल करने की लास्ट डेट 13 जुलाई निर्धारित है. इसके बाद 14 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 16 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे, जिसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम स्थिति साफ हो जाएगी. तीनों सीटों के नतीजे 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे. मतदान और काउंटिंग के बाद पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 4 अगस्त तक संपन्न करा ली जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement