scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Gold-Silver Rate: चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, फिर भी हाई से ₹2.01 लाख सस्ती, जानें 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा चेंज
  • 1/6

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को खुलने के साथ ही बड़ा बदलाव आया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दोनों कीमती धातुओं की कीमत अचानक तेजी से उछल पड़ी. बीते हफ्तेभर में गोल्ड-सिल्वर सस्ता हुआ था. हालांकि, तेजी के बाद भी चांदी अपने हाई से 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती मिल रही है. (Photo: Reuters)

1 किलो चांदी का ये नया रेट 
  • 2/6

1 किलो चांदी का ये नया रेट 
MCX Silver Price में सोमवार को आए बदलाव पर नजर डालें, तो 4 सितंबर की एक्सपायरी वाली ये कीमती धातु अपने पिछले बंद 2,17,198 रुपये की तुलना में उछलकर 2,18,709 रुपये पर कारोबार करता हुई नजर आई. यानी ये एक झटके में 1511 रुपये प्रति किलो चढ़ गई. (Photo: Reuters)

हफ्तेभर फिसली, अब अचानक उछाल
  • 3/6

हफ्तेभर फिसली, अब अचानक उछाल
बीते सप्ताह वायदा कारोबार में चांदी की कीमत में तेज गिरावट देखने को मिली थी. 24 जुलाई को 1 किलो चांदी की कीमत 2,22,138 रुपये थी, जो बीते शुक्रवार को फिसलते हुए 1,17,198 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी. यानी हफ्तेभर में पांच कारोबारी दिनों में 1 Kg Silver Price 4,940 रुपये टूटा था. (Photo: Reuters)

Advertisement
तेजी के बाद भी हाई से इतना सस्ती 
  • 4/6

तेजी के बाद भी हाई से इतना सस्ती 
भले ही सोमवार को एमसीएक्स सिल्वर प्राइस में तेजी आई है, लेकिन इसके बावजूद ये कीमती धातु अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से काफी सस्ती मिल रही है. दरअसल, जनवरी महीने में Silver Price पहली बार 4 लाख रुपये के पार निकला था और ये 4,20,048 रुपये के हाई पर पहुंच गया था. यहां से वर्तमान भाव की तुलना करें, तो चांदी अभी भी 2,01,339 रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है. (Photo: Reuters)

Gold Rate में आया इतना चेंज
  • 5/6

Gold Rate में आया इतना चेंज
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत में आए बदलाव (Gold Rate Change) पर नजर डालें, तो इसकी कीमत में भी तेजी देखने को मिली है. बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 5 अगस्त की एक्सपायरी वाला 10 Gram 24 Karat Gold  1,41,511 रुपये पर क्लोज हुआ था और सोमवार को खुलने के साथ ही ये 1,41,820 रुपये पर पहुंच गया. (Photo: Reuters)

बीते सप्ताह फिसला था सोना
  • 6/6

बीते सप्ताह फिसला था सोना
चांदी की तरह ही सोना भी वायदा कारोबार में बीते सप्ताह कुल मिलाकर गिरावट में रहा था. इसका क्लोजिंग प्राइस 24 जुलाई को 1,43,106 रुपये प्रति 10 ग्राम रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन बीते शुक्रवार को ये कीमती पीली धातु 1,41,511 रुपये पर आकर बंद हुई थी. इस हिसाब से पिछले सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों सोना 1595 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ था. 

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement