scorecardresearch
 

कच्चा-पका हुआ मांस, खाल और क्षत-विक्षत शव... राजस्थान में काले हिरण के शिकार में 8 गिरफ्तार

घटनास्थल से तलाशी के दौरान मौके से काले हिरण का कच्चा व पका हुआ मांस, खाल और क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया. वन विभाग ने मौके से 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
X
काला हिरण (फाइल फोटो)
काला हिरण (फाइल फोटो)

राजस्थान के सूरतगढ़ में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन करते हुए काले हिरण के शिकार का मामला सामने आया है. वन विभाग की कार्रवाई में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के अनुसार, सूरतगढ़ वन रेंज की ग्राम पंचायत सरदारपुरा बीका के इलाके में रात को काले हिरण का शिकार किया गया. सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी रुद्रप्रताप शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे.

तलाशी के दौरान मौके से काले हिरण का कच्चा व पका हुआ मांस, खाल और क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया. वन विभाग ने मौके से 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

पोस्टमार्टम करवाकर रिमांड की तैयारी

आरएफओ रुद्रप्रताप शुक्ला ने बताया कि रविवार को हिरण के अवशेषों का पोस्टमार्टम करवाया गया. आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि शिकार में प्रयुक्त हथियार व अन्य सामग्री बरामद की जा सके.

डीएफओ राकेश दुलार ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम के साथ जीव रक्षक और भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे. वन विभाग ने कहा है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और वन्यजीवों के शिकार में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा

---- समाप्त ----
रिपोर्ट: हरनेक सिंह
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement