scorecardresearch
 

Weather Forecast: अप्रैल में बार-बार क्यों बदल रहा है मौसम? इन राज्यों में कल भी आंधी-बारिश का अलर्ट

अप्रैल में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने की वजह से उत्तर भारत में तेज हवाएं, बारिश और आंधी की गतिविधियां बढ़ गई हैं. IMD के मुताबिक, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने की वजह से भी मौसम में अस्थिरता बनी हुई है. मौसम विभाग ने 9 अप्रैल के लिए भी देश के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.

Advertisement
X
नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिर होगी बारिश (फाइल फोटो- PTI)
नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिर होगी बारिश (फाइल फोटो- PTI)

अप्रैल महीने की शुरुआत से ही मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है. मार्च में जहां गर्मी का अहसास होने लगा था वहीं, अप्रैल में मौसम सुहावना है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में तेज हवाएं, बारिश और आंधी की गतिविधियां जारी हैं. किसान परेशान हैं और लोग कन्फ्यूज हैं कि आखिर अप्रैल के महीने में मौसम में यह बदलाव क्यों हो रहा है? आइए जानते हैं.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इसके पीछे मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) है. पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस मध्य एशिया से आने वाली ठंडी और नम हवाओं की प्रणाली है. जो आमतौर पर सर्दियों में ज्यादा एक्टिव होती है, लेकिन इस बार अप्रैल में भी लगातार दो-तीन विक्षोभ सक्रिय एक्टिव हो रहे हैं. इनकी वजह से उत्तर भारत में बादल छाए रहने के साथ आंधी-बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है.

इसके अलावा, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है. जो पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के साथ मिलकर आंधी-बारिश पैदा कर रही है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन की वजह से भी अप्रैल में ऐसे विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं.

9 अप्रैल को कहां-कहां आंधी-बारिश का अलर्ट?
IMD के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, 9 अप्रैल को कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. उत्तर भारत की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में छिटपुट बारिश हो सकती है. इस दौरान 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं.

Advertisement

मॉनसून पर अल नीनो का असर, जून-जुलाई में कितनी होगी बारिश? मौसम पर आ गया अपडेट 

वहीं, पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल (उप-हिमालयी क्षेत्र), सिक्किम में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय में भारी बारिश हो सकती है. मध्य भारत की बात करें तो मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है. इसके अलावा दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश का अलर्ट है.

मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, 9 अप्रैल के बाद मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की उम्मीद है. 10 अप्रैल से तापमान फिर बढ़ सकता है. अगले 3-4 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से कम या सामान्य के आसपास रहेगा. इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है.

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक, 9 अप्रैल 2026 को उत्तर पश्चिमी भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर दिखेगा. इसके प्रभाव से राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में आंधी, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement