scorecardresearch
 

'धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो', PM मोदी के वीडियो मैसेज पर बोले राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छात्र धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किया जाए और छात्रों के साथ मारपीट करने वालों को सजा दी जाए.

Advertisement
X
राहुल गांधी ने कहा- हमारे छात्र धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. (File Photo: PTI)
राहुल गांधी ने कहा- हमारे छात्र धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. (File Photo: PTI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी किया. इस संदेश को लेकर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी के वीडियो संदेश को लेकर कहा कि हमारे छात्र धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इस पैथेटिक आधी रात वाले वीडियो से उनकी इंटेलिजेंस का अपमान मत कीजिए. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि प्रधान को बर्खास्त करें, छात्रों को पीटने वालों को सजा दें और माफी मांगें.

पीएम मोदी का संदेश

PM मोदी ने वीडियो मैसेज में कहा कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है. पेपर लीक से लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों को बेहद पीड़ा होती है. उन्होंने कहा कि पिछले ढाई महीनों में पेपर लीक की घटनाओं के बाद सरकार ने कई कदम उठाए हैं और दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

प्रधानमंत्री ने बताया कि सरकार की बड़ी जिम्मेदारी थी कि छात्रों का एक साल बर्बाद न हो. इसलिए कम से कम समय में करीब 22 लाख विद्यार्थियों की परीक्षाएं कराने की व्यवस्था की गई. PM मोदी ने बताया, 19 तारीख को परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं और देशभर से सफल विद्यार्थियों की खुशी की खबरें सामने आई हैं.

Advertisement

PM मोदी ने वीडियो में आगे बताया कि सरकार बस इतनी कार्रवाई से संतुष्ट होने वाली नहीं है. उन्होंने संबंधित विभागों को पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के निर्देश दिए थे. विभागों ने लगातार मेहनत के बाद देर रात इसका मसौदा तैयार कर उन्हें सौंपा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement