scorecardresearch
 

राहुल गांधी ने इरफान से की मुलाकात, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान हुए थे वायरल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए मोहम्मद इरफान से मुलाकात की. राहुल ने कहा कि इरफान जैसे युवाओं की संविधान की समझ, देश को देखने का नजरिया और सीखने की ललक भारत की सबसे बड़ी ताकत है.

Advertisement
X
राहुल गांधी ने मोहम्मद इरफान से मुलाकात की, जो जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान चर्चा में आए थे. (Photo: PTI)
राहुल गांधी ने मोहम्मद इरफान से मुलाकात की, जो जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान चर्चा में आए थे. (Photo: PTI)

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को नीट पेपर लीक के मुद्दे पर जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान संविधान की प्रस्तावना पढ़कर चर्चा में आए मोहम्मद इरफान से मुलाकात की. मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि इरफान जैसे युवाओं की सोच और संविधान की समझ इस बात का प्रमाण है कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसके युवा हैं.

राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर इरफान के साथ तस्वीरें साझा करते हुए हिंदी में लिखा, 'आज इरफान से मुलाकात हुई- दिल्ली की एक बस्ती से निकला ऐसा युवा, जिसकी सोच उसकी परिस्थितियों से कहीं बड़ी है.' उन्होंने आगे कहा, 'संविधान की उसकी समझ, देश को देखने का उसका नजरिया और सीखने की उसकी ललक बताती है कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसके युवा हैं.'

राहुल गांधी ने कहा कि इरफान जैसे लाखों युवा ही देश की असली उम्मीद हैं. उन्होंने लिखा, 'जिज्ञासु, संवेदनशील और अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक- यही युवा भारत का भविष्य हैं.' बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान मोहम्मद इरफान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आए थे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement

संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के साथ-साथ उन्होंने अपने भावुक और जमीनी संबोधनों से लोगों का ध्यान खींचा था. इरफान दिल्ली की एक झुग्गी बस्ती में रहते हैं. उन्होंने छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान 'द लल्लनटॉप' से बातचीत में अपने अनुभवों के आधार पर मजदूरों, असंगठित क्षेत्र के कामगारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और लोकतांत्रिक अधिकारों जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था. उनके भाषणों को सोशल मीडिया पर व्यापक समर्थन मिला.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement