यात्रियों की सुविधा के लिए हर साल की तरह इस साल भी गर्मी की छुट्टियों में भारतीय रेलवे ने भारी तादाद में स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया, जो अभी भी चल रही हैं. इनमें कई ऐसी ट्रेनें भी शामिल हैं जिनके परिचालन की अवधि खत्म हो रही है. लेकिन रेलवे ने यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देने के लिए 11 जोड़ी यानी 22 समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है.
पूर्व मध्य रेल की सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 11 जोड़ी यानी 22 ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है. ऐसे में यह ट्रेनें अगले कुछ दिनों के लिए भी चलाई जाएगी.
आइए देखते हैं उन सभी समर स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट, जिनकी अवधि में विस्तार किया गया है..
> गाड़ी संख्या 01449 पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन 28.09.26 तक प्रतिदिन चलेगी.
> गाड़ी संख्या 01450 दानापुर-पुणे स्पेशल ट्रेन 30.09.26 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी.
> गाड़ी संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन 31.07.26 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी.
> गाड़ी संख्या 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल ट्रेन 01.08.26 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी.
> गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन 31.07.26 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी.
> गाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन 01.08.26 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी.
> गाड़ी संख्या 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 26.07.26 तक प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी.
> गाड़ी संख्या 03258 आनंद विहार-दानापुर स्पेशल ट्रेन 27.07.26 तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी.
> गाड़ी संख्या 02397 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 26.07.26 तक प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी.
> गाड़ी संख्या 02398 आनंद विहार-शेखपुरा स्पेशल ट्रेन 27.07.26 तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी.
> गाड़ी संख्या 03697 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 31.07.26 तक प्रत्येक सोम, मंगल, शुक्र एवं शनिवार को चलाई जाएगी.
> गाड़ी संख्या 03698 आनंद विहार-शेखपुरा स्पेशल ट्रेन 01.08.26 तक प्रत्येक मंगल, बुध, शनि एवं रविवार को चलाई जाएगी.
> गाड़ी संख्या 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 31.07.26 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी.
> गाड़ी संख्या 05220 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन 01.08.26 तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी.
> गाड़ी संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 31.07.26 तक प्रत्येक शुक्र एवं रविवार को चलाई जाएगी.
> गाड़ी संख्या 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन 02.08.26 तक प्रत्येक रवि एवं मंगलवार को चलाई जाएगी.
> गाड़ी संख्या 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 28.07.26 तक प्रत्येक मंगलवार को चलाई जाएगी.
> गाड़ी संख्या 05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल ट्रेन 30.07.26 तक प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी.
> गाड़ी संख्या 09045 उधना-मधुबनी विहार स्पेशल ट्रेन 26.07.26 तक प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी.
> गाड़ी संख्या 09046 मधुबनी-उधना विहार स्पेशल ट्रेन 27.07.26 तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी.
> गाड़ी संख्या 09047 उधना-झंझारपुर स्पेशल ट्रेन 26.07.26 तक प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी.
> गाड़ी संख्या 09048 झंझारपुर-उधना स्पेशल ट्रेन 27.07.26 तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी.