उदय गुप्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली के आजतक के संवाददाता हैं. वह 2005 से आजतक के साथ जुड़े हुए हैं. उदय गुप्ता को टीवी और डिजिटल मीडिया का लगभग 24 वर्षों का अनुभव है. मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले उदय गुप्ता को समसामयिक विषयों के अलावा राजनीति और भारतीय रेलवे पर रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव है.आजतक से पहले वह अमर उजाला और सहारा समय जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उनकी शैक्षिक योग्यता स्नातक है.
उदय गुप्ता ने अपने कैरियर की शुरुआत अपने गृह जनपद गाजीपुर से अमर उजाला के साथ की थी. इसके बाद कुछ दिनों तक उन्होंने सहारा समय वीकली अखबार के लिए भी आर्टिकल्स लिखे. उदय गुप्ता चंदौली सहित पूरे उत्तर प्रदेश की समसामयिक और राजनैतिक खबरों के साथ साथ रेलवे की खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं.