scorecardresearch
 

गुडन्यूज! अब अगस्त-सितंबर तक चलेंगी कोटा से गुजरने वाली ये 18 स्पेशल ट्रेनें, सफर होगा आसान

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने कोटा मंडल से गुजरने वाली 18 स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि जुलाई से सितंबर 2026 तक बढ़ाने का फैसला किया है. इससे यात्रियों को अतिरिक्त सीटें और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. आइए जानके हैं इन ट्रेनों का रूट और टाइम शेड्यूल.

Advertisement
X
कोटा मंडल से गुजरने वाली 18 स्पेशल ट्रेनों की बढ़ी परिचालन अवधि (फाइल फोटो- ITG)
कोटा मंडल से गुजरने वाली 18 स्पेशल ट्रेनों की बढ़ी परिचालन अवधि (फाइल फोटो- ITG)

भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए एक तरफ जहां विभिन्न रूट्स पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करता है तो वहीं, यात्रियों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार भी करता है.इसी कड़ी में रेलवे ने कोटा मंडल के यात्रियों को बड़ी राहत दी है. 

दरअसल, कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली 18 स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि को जुलाई से सितंबर 2026 तक बढ़ाने का फैसला किया गया है. इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन के मुताबिक, यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए 18 स्पेशल ट्रेनों के संचालन में अतिरिक्त ट्रिप जोड़े गए हैं, इससे यात्रा के दौरान ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम किया जा सकता है.

रेलवे ने कोटा मंडल से गुजरने वाली जिन 18 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की समय सीमा में बढ़ोतरी की है, उनमें अधिकांश ट्रेनें अगस्त-सितंबर तक संचालित होंगी. इन ट्रेनों में सफर के लिए यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या पीआरएस काउंटर से टिकट बुक करवा सकते हैं. इन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों में मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं. 

Advertisement

आइए जानते हैं किन ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई

> गाड़ी संख्या 01907 आगरा कैंट–उधना स्पेशल ट्रेन: 21 जुलाई से 25 अगस्त तक 6 ट्रिप बढ़ाई गई हैं, यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को आगरा कैंट से चलती है.

> गाड़ी संख्या 01908 उधना–आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन: 22 जुलाई से 26 अगस्त तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी, इसकी 6 अतिरिक्त ट्रिप बढ़ाई गई हैं.

> गाड़ी संख्या 04139 प्रयागराज–दादर स्पेशल ट्रेन: 17 जुलाई से 28 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी. इसकी 7 अतिरिक्त ट्रिप बढ़ाई गई हैं.

> गाड़ी संख्या 04140 दादर–प्रयागराज स्पेशल ट्रेन: 19 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को चलेगी, 7 अतिरिक्त ट्रिप बढ़ाई गई हैं.

> गाड़ी संख्या 04125 सूबेदारगंज–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन: 20 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी. इसकी 7 अतिरिक्त ट्रिप बढ़ाई गई हैं.

> गाड़ी संख्या 04126 बांद्रा टर्मिनस–सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन: 21 जुलाई से 1 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी.इसकी 7 अतिरिक्त ट्रिप बढ़ाई गई हैं.

> गाड़ी संख्या 01905 कानपुर सेंट्रल–असरवा स्पेशल ट्रेन: 20 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी.इसकी 7 अतिरिक्त ट्रिप बढ़ाई गई हैं.

> गाड़ी संख्या 01906 असरवा–कानपुर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन: 21 जुलाई से 1 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी. इसकी 7 अतिरिक्त ट्रिप बढ़ाई गई हैं.

Advertisement

> गाड़ी संख्या 04111 प्रयागराज–गांधीग्राम स्पेशल ट्रेन: 18 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को चलेगी. इसकी 13 अतिरिक्त ट्रिप बढ़ाई गई हैं.

> गाड़ी संख्या 04112 गांधीग्राम–प्रयागराज स्पेशल ट्रेन: 19 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को चलेगी. इसकी 13 अतिरिक्त ट्रिप बढ़ाई गई हैं.

> गाड़ी संख्या 04119 सूबेदारगंज–वलसाड स्पेशल ट्रेन: 18 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी. इसकी 7 अतिरिक्त ट्रिप बढ़ाई गई हैं.

> गाड़ी संख्या 04120 वलसाड–सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन: 19 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को चलेगी. इसकी 7 अतिरिक्त ट्रिप बढ़ाई गई हैं.

> गाड़ी संख्या 04177 सूबेदारगंज–वलसाड स्पेशल ट्रेन: 21 जुलाई से 25 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी. इसकी 6 अतिरिक्त ट्रिप बढ़ाई गई हैं.

> गाड़ी संख्या 04178 वलसाड–सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन: 22 जुलाई से 26 अगस्त तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी. इसकी 6 अतिरिक्त ट्रिप बढ़ाई गई हैं.

> गाड़ी संख्या 01910 आगरा कैंट–असरवा स्पेशल ट्रेन: 3 अगस्त से 31 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी. इसकी 5 अतिरिक्त ट्रिप बढ़ाई गई हैं.

> गाड़ी संख्या 01909 असरवा–आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन: 4 अगस्त से 1 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी. इसकी 5 अतिरिक्त ट्रिप बढ़ाई गई हैं.

> गाड़ी संख्या 04175 सूबेदारगंज–दादर स्पेशल ट्रेन: 19 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को चलेगी. इसकी 7 अतिरिक्त ट्रिप बढ़ाई गई हैं.

Advertisement

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ने से कोटा मंडल से गुजरने वाले हजारों यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में राहत मिलेगी. अतिरिक्त ट्रिप से वेटिंग लिस्ट का दबाव कम होगा और त्योहारी एवं अवकाश के दौरान यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन का समय और रिजर्वेशन की स्थिति चेक करने की भी अपील की है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement