scorecardresearch
 

अधिकतम उम्र 45 साल, दो टर्म... DMK ने एंट्री के लिए खींच दी लक्ष्मण रेखा!

डीएमके ने ब्रांच कमेटी से लेकर सिटी कमेटी तक के सेक्रेटरी पदों के लिए नियम तय किए हैं. सिटी और टाउन पंचायत वार्ड कमेटी सेक्रेटरी के लिए अधिकतम उम्र 50 साल तय की गई है.

Advertisement
X
पार्टी के इस कदम की तारीफ करते हुए डीएमके सांसद पी विल्सन ने इसे संगठन का बड़ा रिफॉर्म बताया.(Photo: PTI)
पार्टी के इस कदम की तारीफ करते हुए डीएमके सांसद पी विल्सन ने इसे संगठन का बड़ा रिफॉर्म बताया.(Photo: PTI)

तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने संगठन में नए चेहरे और युवाओं को मौका देने के लिए बड़ा फैसला किया है. पार्टी में नई ऊर्जा भरने के लिए ब्रांच कमेटी से लेकर सिटी कमेटी तक के सेक्रेटरी पदों के लिए नियम तय किए गए हैं.

पार्टी की कार्यकारी समिति की बैठक में पारित प्रस्ताव के तहत विभिन्न स्तरों के पदों के लिए अधिकतम उम्र सीमा तय कर दी गई है, साथ ही दो टर्म की बात भी कही गई है.

इसके तहत ब्रांच कमेटी सेक्रेटरी के लिए अधिकतम उम्र 45 साल और म्यूनिसिपल, सिटी व टाउन पंचायत वार्ड कमेटी सेक्रेटरी के लिए अधिकतम उम्र 50 साल तय की गई है.

टाउन पंचायत कमेटी सेक्रेटरी, एरिया कमेटी सेक्रेटरी और सिटी कमेटी सेक्रेटरी के पदों पर 60 साल की उम्र सीमा लागू होगी. इन सभी पदों पर कोई भी व्यक्ति अधिकतम दो टर्म तक ही रह सकता है.  चेन्नई कॉर्पोरेशन में एरिया कमेटी औसतन 40,000 वोटर्स और अन्य कॉर्पोरेशन में 30,000 वोटर्स पर बनेगी, जबकि सिटी कमेटी औसतन 40,000 वोटर्स के आधार पर तय होगी. 

पार्टी के इस कदम की तारीफ करते हुए डीएमके सांसद पी विल्सन ने इसे संगठन का बड़ा सुधार बताया. उन्होंने कहा कि यह एक वेलफेयर कदम है और पार्टी में इसे लेकर सभी खुश हैं.

Advertisement

सीएम विजय ने डीएमके पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

इस बीच, कुछ दिन पहले तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने पिछली डीएमके सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा दावा किया था. उन्होंने कहा कि उनके पास पिछली सरकार से जुड़ी दो भ्रष्टाचार की फाइलें हैं और सही वक्त आने पर उन्हें सामने लाया जाएगा.

यह बयान सड़क निर्माण में कथित अनियमितताओं को लेकर हुए हंगामे के दौरान दिया गया. इसी बीच विजय सरकार ने भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों और सबूतों की निगरानी के लिए नया सोशल मीडिया केंद्र बनाने का फैसला भी किया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement