scorecardresearch
 

दिल्ली दौरे पर CM शुभेंदु अधिकारी, राष्ट्रपति और PM मोदी से की मुलाकात

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद शुभेंदु अधिकारी अपने पहले आधिकारिक दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं. यहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की.

Advertisement
X
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (File Photo)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (File Photo)

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इस वक्त दिल्ली के बड़े दौरे पर हैं. मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद वे पहली बार देश की राजधानी पहुंचे हैं, जहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात की है. इसके साथ ही उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी भेंट की. शपथ लेने वाले शुभेंदी अधिकारी की पीएम मोदी के साथ यह पहली आधिकारिक बैठक रही. इस दौरान पश्चिम बंगाल के विकास और केंद्र के सहयोग को लेकर चर्चा हुई.

शुक्रवार को हुई इस मुलाकात की जानकारी खुद प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए दी. बता दें कि कोलकाता में हुए शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी खुद शामिल होने पहुंचे थे. दिल्ली में हुई इस मुलाकात को लेकर सीएम शुभेंदु ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री से मिलना उनके लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है. उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने के बाद पीएम मोदी के साथ अपनी इस पहली बैठक को बेहद कामयाब बताया.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस बैठक के दौरान पीएम ने एक बार फिर अपने 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र को दोहराया. उन्होंने भरोसा दिया कि केंद्र सरकार के लिए पश्चिम बंगाल का विकास हमेशा से सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक रहा है. इस पर मुख्यमंत्री ने भी आभार जताते हुए कहा कि केंद्र के पूरे सहयोग से अब राज्य को सालों के पिछड़ेपन से बाहर निकाला जाएगा. अब इसे आर्थिक तरक्की, नए उद्योगों की शुरुआत और युवाओं को रोजगार देने के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा.

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा शुभेंदु अधिकारी ने राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी शिष्टाचार मुलाकात की. इसके बाद वे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मिले. राजनाथ सिंह ने इस मुलाकात की सुंदर तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं और शुभेंदु अधिकारी के लंबे राजनीतिक अनुभव की जमकर तारीफ की. उन्होंने उम्मीद जताई कि नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बंगाल तरक्की के नए रिकॉर्ड बनाएगा.

इस पूरे दिल्ली दौरे के बाद शुभेंदु अधिकारी काफी उत्साहित नजर आए. उन्होंने साफ किया कि केंद्र सरकार के आशीर्वाद और बंगाल की जनता के भरोसे के साथ अब राज्य में डबल-इंजन की सरकार का दौर शुरू हो चुका है. अब बंगाल में बिना किसी भेदभाव के पूरी पारदर्शिता के साथ हर वर्ग का विकास किया जाएगा. नए मुख्यमंत्री के इस दिल्ली दौरे और ताबड़तोड़ मुलाकातों से यह साफ हो गया है कि आने वाले दिनों में केंद्र और बंगाल सरकार मिलकर राज्य के विकास के लिए कई बड़े कदम उठाने वाली हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement