scorecardresearch
 
Advertisement

ब्रिटिश एयरवेज की लंदन-शिकागो फ्लाइट में इमरजेंसी, कई हजार फीट नीचे आई

ब्रिटिश एयरवेज की लंदन-शिकागो फ्लाइट में इमरजेंसी, कई हजार फीट नीचे आई

लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से अमेरिका के शिकागो शहर के लिए उड़ान भरने वाली ब्रिटिश एयरवेज की ट्रांस अटलांटिक फ्लाइट बी 295 (बी त्वो नाइन फाइव) में उड़ान के दौरान एक बड़ा तकनीकी संकट खड़ा हो गया. विमान जब आयरलैंड के हवाई क्षेत्र के ऊपर से गुजर रहा था, तभी अचानक उसमें तकनीकी गड़बड़ी आ गई. इसके बाद विमान के पायलट ने बिना कोई समय गंवाए हवा में ही आपातकाल यानी इमरजेंसी की घोषणा कर दी. इस आपातकालीन घोषणा के बाद विमान में मौजूद यात्रियों के बीच थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Advertisement
Advertisement