प्रेमानंद महाराज के कृपा कुंज आश्रम में दीपक लोधी की मौत का मामला नए CCTV फुटेज के बाद और उलझ गया है. वीडियो में दीपक घटना के बाद सीढ़ियों से ऊपर जाता दिखाई दे रहा है. दावा है कि इसके बाद वह चौथी मंज़िल से गिरा. हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. राधा केलि कुंज ट्रस्ट ने निष्पक्ष पुलिस जांच में सहयोग की बात कही है.